Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना महामारी का असर : स्वीडन में ऑनलाइन नोबेल पुरस्कार समारोह का आयोजन

नोबेल पुरस्कार Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम।  कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह स्टॉकहोम सिटी हॉल में आयोजित किया गया ।

इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार आकाशगंगा में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए रोजर पेनरोज़, रेनहार्ड गेनजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया है। वहीं जीनोम एडिटिंग की एक विधि विकसित के लिए इमैनुएल चार्पियर और जेनिफर डूडना को रसायन विज्ञान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए मेडिसीन का नोबेल पुरस्कार हार्वे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स राइस को दिया गया है।

जेपी नड्डा के काफिले पर हमला: गृह मंत्रालय ने बंगाल के दो अफसरों को किया तलब

साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लक को ‘उनकी अचूक काव्यात्मक आवाज के लिए’ दिया गया है। पॉल मिल्ग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को अर्थशास्त्र का संयुक्त नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार ऑक्शन थ्योरी में सुधारों और नए ऑक्शन फॉर्मेट्स की खोजों के लिए दिया गया।

इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) को दिया गया है। डब्ल्यूएफपी को विश्व में भुखमरी से लड़ाई करने के लिए वर्ष 2020 का ‘शांति पुरस्कार’ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की 10 दिसम्बर पुण्यतिथि के मौके पर यह पुरस्कार समारोह परंपरागत रुप से आयोजित किया जाता है।

 

Exit mobile version