• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कान्हा की नगरी में अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छह दिसम्बर को लेकर सोमवार सुबह से ही मथुरा पुलिस अर्लट मोड़ में नजर आई। पूरे शहर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले सभी छोटे-सकरे रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है। सर्किल में वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद है, सिर्फ पैदल जाने वालों के लिए रास्ते खुले हैं।

रविवार को ही इन इलाकों पर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया था, जो सोमवार पूरे दिन रहेगा। वहीं, सोमवार सुबह पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर सुबह से संवेदनशील इलाकों की काम्बिंग कर रहे हैं। उधर, एलआइयू टीम भी सक्रिय है।

गौरतलब हो कि, कई हिन्दू संगठनों द्वारा छह दिसम्बर को शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक करने और पदयात्रा निकालने का एलान किया था, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांत फिजां का माहौल गरम करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने के आदेश जारी कर दिए थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती करते हुए कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया तथा धारा 144 मथुरा जिले में लागू कर दी।

इसको लेकर सभी हिन्दू संगठनों द्वारा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सात दिसम्बर तक दोनों धार्मिक स्थलों को सुरक्षा के घेरे में ले लिया है। जिसके चलते रविवार को ही सभी रास्ते प्रतिबंधित कर दिए गए थे। दोनों धार्मिक स्थलों पर 2100 पीएसी पुलिस बल पैरामिलेट्री फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई तथा श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद के पास सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।

सोमवार सुबह सात बजे से ही सुपर जोन और जोन अधिकारी भ्रमण पर निकले और एक-एक ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया। सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। मथुरा के सभी संवेदनशील इलाके सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील नजर आए। हर चौराहे पर पुलिसबल मुस्तैद नजर आया। मथुरा के कई स्कूलों ने बच्चों की आज छुट्टी करते हुए अपने वाहन नहीं भेजे। वहीं पैदल चलकर लोगों को अपने गतंव्य जाना पड़ा। कई लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है, क्योंकि इन लोगों में पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों पर भी वाहनों को नहीं जाने दिया गया। जिसमें लोगों के अंदर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त था।

भारत के महान सपूत अम्बेडकर ने देश को दी दिशा : सीएम योगी

पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह ने बताया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, अभी तक शांति व्यवस्था देखने को मिली है। दोनों धार्मिक स्थल के सर्किल के सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भूतेश्वर से मसानी, डीग गेट से चौक बाजार, भरतपुर गेट, गणेशरा कट से पोतरा कुंड और गोविंद नगर की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। पैदल जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यातायात व्यवस्था में भी संशोधन किया गया है। पुलिस की चौकसी को देख सुबह दोनों धर्म स्थलों के आसपास की दुकानें भी नहीं खुलीं। चहुंओर सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पुतला फूंकने का आव्हान किया था जिसको लेकर सोमवार सुबह ही थाना सदर पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर उन्हें सदर थाना में रखा गया है।

कांग्रेस ने सोमवार को होली गेट पर किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन और डीएम को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। इसको लेकर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया है। जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने का पता लगने के बाद कांग्रेसी सदर थाने के बाहर जमा होने लगे हैं।

Tags: 6 decembermathura newsShaurya Divasup news
Previous Post

भारत के महान सपूत अम्बेडकर ने देश को दी दिशा : सीएम योगी

Next Post

आज ही के दिन लाखों कारसेवकों ने गिरा दिया था बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Zohran Mamdani
Main Slider

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Jan Suraj Party candidate from Munger joins BJP
Main Slider

वोटिंग से पहले जन सुराज में बगावत! BJP में शामिल हुआ मुंगेर का प्रत्याशी

05/11/2025
Next Post
Babri Structure

आज ही के दिन लाखों कारसेवकों ने गिरा दिया था बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा

यह भी पढ़ें

Sita Navami

आज रवि योग समेत 4 मंगलकारी संयोग में मनाई जाएगी सीता नवमी

16/05/2024
Israeli Army

‘दुनिया की सबसे बड़ा कब्रिस्तान बनेगा हमास’, इजरायली सेना को गाजा में घुसने की मिली मंजूरी

20/10/2023
अमित शाह Amit Shah

पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में बनेगी एनडीए की सरकार: अमित शाह

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version