• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sawan: सपने में शिवजी से जुड़ी इन चीजों को देखना होता है शुभ, जानें इसके बारे में

Writer D by Writer D
05/07/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shiva

Shiva

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोते समय सपना आना आम बात हैं, लेकिन इस सपने में आप क्या देख रहे हैं इसका आपके जीवन से बहुत बड़ा महत्व जुड़ा हुआ हैं। जी हां, स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आपके द्वारा देखे गए सपने आपके जीवन में कई बदलाव ला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं सपने में शिव या उनसे जुड़ी चीजों के दिखने से आपके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। खासतौर से सावन के इस महीने में शिव (Shiva) का सपनों में दिखना आपके लिए बेहद फलदायी साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं शिव (Shiva) के कौनसे रूप या किस चीज को सपने में देखने से जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता हैं।

सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना

कई बार लोगों को सपने में भगवान भोलेनाथ के दर्शन होते हैं। अगर आपको भी सपने में भगवान शिव (Shiva) के दर्शन हो तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो चुकी है और आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। आप भगवान भोलेनाथ के मंदिर जानकर उनकी पूजा अर्चना करें।

भोलेनाथ का तांडव रूप दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी सपने में आपको भोलेनाथ तांडव करते हुए द‍िखाई दें। तो यह कतई न समझें क‍ि वह आपसे नाराज हैं या फ‍िर जीवन में मुसीबतें आने वाली हैं बल्कि यह रूप आप सपने में तब देखते हैं जब आप शत्रुओं से घिरे हुए होते हैं। मान्‍यता है क‍ि इस सपने के जर‍िए भोलेनाथ अपने भक्‍तों को यह संदेश देते हैं क‍ि उनके शत्रुओं का नाश वह स्‍वयं ही और अत‍िशीघ्र करेंगे।

शिवलिंग दिखना

अगर आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप पिछले जन्म में भगवान शिव के भक्त थे। अब आपकी सभी समस्याओं के खत्म होने का वक्त आ गया है। आपको जल्द ही तरक्की होने वाली है और यश मिलने वाला है।

श‍िव मंद‍िर दिखना

अगर कभी सपने में आपको श‍िव (Shiva) मंद‍िर द‍िखाई दे। या फ‍िर आप यह देखें क‍ि आप क‍िसी श‍िव मंद‍िर जा रहे हैं तो समझ लें क‍ि यह अत्‍यंत ही शुभ संकेत है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है क‍ि आप ज‍िन गंभीर परेशान‍ियों या फ‍िर बीमार‍ियों से जूझ रहे हैं जल्‍दी ही आपको उनसे राहत म‍िलने वाली है।

शिवजी की जटाओं का चांद दिखना

वहीं यदि शिव जी (Shiva) के स्वरूप की बात करें तो उनकी जटाओं में चांद दिखाई देता है। यह चांद ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। तो यदि सपने में आपको शिवजी का चांद दिखाई दे तो यह आपको ज्ञान संबंधी कार्यों से जोड़ता है। संभव है कि जल्द ही आपको कोई बहुत बड़ा फैसला लेना पड़े। ये फैसला शादी-ब्याह, शिक्षा आदि से संबंधित हो सकता है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और ऐसा सपना दिखे तो समझ जाएं कि यह सफलता का ही संकेत है।

भोलेनाथ और माता पार्वती को साथ देखना

अगर कभी आपको भोलेनाथ (Shiva) और माता पार्वतीजी सपने में एक साथ द‍िखाई दें। तो समझ लें आपको उनकी व‍िशेष कृपा प्राप्‍त हुई है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना दांपत्‍य जीवन में मची कलह और दूर‍ियों के खत्‍म होने का संकेत होता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि जब भी यह सपना देखें तो भोलेनाथ और माता पार्वती का जलाभिषेक जरूर करें। इसके बाद उन्‍हें शहद अर्पित करके सुखी दांपत्‍य जीवन की प्रार्थना करें।

अर्धनारीश्वर प्रतिमा दिखना

यदि सपने में भगवान शिव (Shiva) और पार्वती की अर्धनारीश्वर वाली प्रतिमा या मूर्ति दिखाई दे तो मानें कि आपको जल्द ही नए अवसर मिलने वाले हैं। आपको जल्द ही धन-संपदा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते है।

सांप और त्रिशूल दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी भी आपको सपने में सांप और त्रिशूल द‍िखाई दे तो समझ‍िए बस आपको लाभ ही लाभ होने वाला है। मान्‍यता है क‍ि जब कभी भी सपने में सांप द‍िखाई दे तो यह तत्काल आर्थिक लाभ का संकेत होता है। वहीं सपने में त्रिशूल द‍िखे तो समझ लें क‍ि आपके सभी संकटों का नाश होने वाला है। मान्‍यता है क‍ि त्रिशूल जीवन के हर संकट का नाश करता है और कठ‍िन से कठ‍िन पर‍िस्थिति से न‍िपटने का साहस प्रदान करता है।

शिवजी (Shiva) की तीसरी आंख दिखना

वहीं शिव जी (Shiva) की तीसरी आंख सतर्कता और जागरूकता के विषय में बताती है। सपने में शिव की तीसरी आंख के दर्शन आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है।

Tags: AstrologyAstrology tipssawanSawan 2023Shivaswapana shastra
Previous Post

सभी विघ्नों को हर लेंगे भगवान गणेश, बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय

Next Post

सावन में करें शिवपुराण के ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा उद्धार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

21/11/2025
stains
फैशन/शैली

टाइल्स पर पड़ गए हैं दाग, सफाई के लिए ट्राई ये तरीके

21/11/2025
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

21/11/2025
Paneer Paratha
खाना-खजाना

ऐसे करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

21/11/2025
Daal ki Dulhan
Main Slider

बिहार की इस डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड, आज ही करें ट्राई

21/11/2025
Next Post
Masik Shivratri

सावन में करें शिवपुराण के ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा उद्धार

यह भी पढ़ें

पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की आईएनएस ने की निंदा INS condemned the cases against journalists

पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की आईएनएस ने की निंदा

02/02/2021
Akio Toyoda Speech

टोयोटो के मालिक Akio Toyoda ने दी ऐसी सौगात, वीडियो वायरल

16/09/2020
Earthquake

एक बार फिर कांपी इस देश की धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

15/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version