• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व पीएम की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में पत्नी संग मिली 17 साल की जेल

Writer D by Writer D
20/12/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan-Bushra Bibi

Imran Khan-Bushra Bibi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को एक जवाबदेही अदालत ने बहुचर्चित तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) को 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई। यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब इमरान खान पहले से ही जेल में बंद हैं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले का फैसला रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में सुनाया गया। विशेष अदालत के जज शाहरुख अर्जुमंद ने जेल परिसर में ही दोनों को दोषी करार दिया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट की कार्यवाही जेल के अंदर कराई गई।

विशेष केंद्रीय जज शाहरुख अर्जुमंद ने रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में यह फैसला सुनाया। अदालत ने इमरान खान और बुशरा बीबी को पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 409 के तहत भी दोषी ठहराते हुए 7-7 साल की अतिरिक्त सज़ा सुनाई। इसके साथ ही दोनों पर कुल एक करोड़ रुपये (10-10 मिलियन रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। अदियाला जेल अधिकारियों के मुताबिक, फैसला सुनाए जाने के वक्त इमरान खान और बुशरा बीबी (Imran Khan-Bushra Bibi) कोर्टरूम में मौजूद थे। वहीं, फैसले से पहले इमरान खान के वकील सलमान सफदर को नोटिस भी जारी किया गया था।

क्या है तोशाखाना-2 मामला

यह मामला साल 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले सरकारी उपहारों से जुड़ा है। आरोप है कि इमरान खान (Imran Khan) और बुशरा बीबी ने इन महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ अपने पास रखा और बाद में कथित तौर पर धोखाधड़ी की। अदालत ने इसे राज्य के साथ विश्वासघात मानते हुए सख्त सज़ा सुनाई।

जांच से सजा तक का सफर

तोशाखाना-2 मामले की शुरुआती जांच राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने की थी। बाद में NAB संशोधनों के तहत केस को FIA को सौंप दिया गया। सितंबर 2024 में FIA ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। इसके बाद 12 दिसंबर 2024 को इमरान ख़ान और बुशरा बीबी पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए।

गौरतलब है कि अदालत पहले तोशाखाना-1 मामले में इमरान ख़ान (Imran Khan) और बुशरा बीबी को बरी कर चुकी है। हालांकि, दूसरे मामले में आई सज़ा ने उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Tags: Bushra Bibiimran khan
Previous Post

इस बड़े बैंक पर चला RBI का चाबुक, लगाया इतने लाख का जुर्माना

Next Post

सेना के जवान ने ट्रेन में लड़की के साथ की दरिंदगी, आरोपी अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
rape

सेना के जवान ने ट्रेन में लड़की के साथ की दरिंदगी, आरोपी अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Diabetes

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे डायबिटीज मरीज

19/08/2020
Encounter in Shopian

सुरक्षाबलों ने मस्जिद को बचाया, पांच आतंकवादियों का किया सफाया

10/04/2021
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

21/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version