विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में कोरोना महामारी (कोविड-19) दिनों-दिन विकराल रूप लेती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 8,732 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार को 2.81 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन पहली बार स्वस्थ लोगों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गयी। इस दौरान 10,414 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से स्वस्थ लोगों की संख्या 1.91 लाख से अधिक हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,817 हो गयी है। इस दौरान 87 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 2,562 पहुंच गया है।
सीएम नीतीश बोले- घर बैठकर कुछ भी ट्वीट कर देना अब फैशन
इस अवधि में 10 हजार से अधिक मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की तादाद 1,91,117 तक पहुंच गयी है। सूत्रों के मुताबिक सक्रिय मरीजों की संख्या में 1,769 की कमी के साथ यह 88,138 पहुंच गयी जो शुक्रवार को 89,907 थी। सभी संक्रमित मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित आंध्र प्रदेश संक्रमण के मामले में पूरे देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर है। पिछले सप्ताह आंध्र में लगातार तीन दिनों तक 10 हजार से अधिक मामले सामने आये थे जिसके बाद यह दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया। ढाई लाख से अधिक संक्रमण के मामलों वाला यह देश का तीसरा राज्य है।