Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करण मेहरा-निशा रावल की लड़ाई में, निशा की चोट पर बोले रोहित

In Karan Mehra-Nisha Rawal's fight, Rohit spoke on Nisha's injury

In Karan Mehra-Nisha Rawal's fight, Rohit spoke on Nisha's injury

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता करण मेहरा इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। इस बहार उनका विवादों में पड़ने का कारण कोई और नहीं उनका ही रिश्ता हैं। जी हाँ करण की पत्नी निशा रावल ने उन पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) का केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। हालांकि उनको बेल मिल गई। बेल मिलने के बाद ही दोनों पक्ष ने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है। दोनों की लड़ाई के बीच मारपीट की खबरें और तस्वीरें भी सामने आई। तस्वीरों में निशा के माथे पर चोट नजर आई, जिसकी उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। निशा के दोस्त रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने दोस्त की सर्जरी के बाद उनका हाल बताया है। बता दे निशा को सिर पर चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें माथे की सर्जरी करनी पड़ी। निशा के दोस्त और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने उनकी सेहत के बारे में अपडेट दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित वर्मा ने बताया कि सर्जरी के बाद निशा अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और वह घर पर आराम कर रही हैं। हालांकि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी नहीं करानी पड़ी। रोहित ने बताया कि निशा की सेहत अब पहले से बेहतर है। कल रात ही वह घर वापस लौटी हैं। डॉक्टर्स ने शानदार काम किया है। सर्जरी अच्छी हुई है। उनके माथे पर जो चोट लगी थी, उस पर टांके आए है। इससे पहले भी रोहित ने निशा के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- सबसे लचीली और कोमल आत्मा निशा हमेशा सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान खोजने में विश्वास रखती है।

मास्टर माइंड के नाम से मशहूर विकास गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित

मैंने उसे उसके उतार-चढ़ाव के माध्यम से देखा है और वह हमेशा अपने चेहरे पर एक अतिरिक्त मुस्कान के साथ जीवन के ब्लॉकों से ऊपर उठी है। इस बार, वह क्रोध के अंत में रही है, जिसने उसे शारीरिक रूप से प्रभावित किया है और कोई भी बहाना उसके खिलाफ इस कृत्य को सही नहीं ठहरा सकता है।

 

Exit mobile version