Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रमजान में अभिनेत्रियों ने वेस्टर्न लुक छोड़ देसी लुक को अपनाया

In Ramadan, actresses leave the western look and adopt the desi look

In Ramadan, actresses leave the western look and adopt the desi look

बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा अभिनेत्रियों के लुक्स का कहना ही क्या। हर अभिनेत्री अपने आप को दूसरी अभिनेत्री से बेहतर दिखाना चाहटी है। लेकिन जैसे ही मौका मिलता है वो देसी कपड़ों को पहन ही लेती हैं। इन दिनों रमजान के मौके पर हिना खान से लेकर आमना शरीफ तक ब्यूटीफुल लुक में फैंस को रमजान की बधाई दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

बता दे कि हिना खान हमेशा से ही अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। ऐसे में रमजान के मौके पर भी उनका स्टाइलिश और ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को पसंद आया। पीले रंग के चंदेरी सिल्क के कुर्ते में वो रमजान के लिए रेडी दिखीं। पीले रंग के इस कुर्ते पर गोल्डन जरी की वर्क किया गया था। वहीं पलाजो वाले इस सेट के साथ हिना मिनिमम मेकअप में नजर आईं।

करीना कपूर खान ने शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

वहीं दूसरी ओर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस आमना शरीफ भी फैंस को रमजान की बधाई देते दिखीं। जिसके लिए उन्होंने बेहद सिंपल से कुर्ते का चुनाव किया था। फुल स्लीव अनारकली कुर्ते के साथ रोजा खोलने के लिए रेडी थीं। पाउडर पिंक कुर्ते के साथ आमना ने सफेद रंग की चुनरी को मैच किया था। जिस पर सिल्वर वर्क था। वहीं सिल्वर झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिखे।

बता दें कि आमना अक्सर ही देसी के साथ वेस्टर्न कपड़ों में नजर आती हैं। शार्ट स्कर्ट से लेकर क्रॉप टॉप में वो अक्सर ही सल्ट्री पोज देते दिख जाती हैं। लेकिन रमजान के मौके पर उनका देसी लुक फैंस को पसंद आया।

 

 

 

Exit mobile version