• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिसकर्मी के प्यार में पत्नी और दो बच्चों के साथ दोस्त को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा में महिला पुलिसकर्मी के प्यार में दीवाने हुए एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर शव घर के बेसमेंट में दबा दिए।

इसके बाद अपने दोस्त की हत्या कर अपनी निशानी छोड़ कर खुद की मौत का स्वांग रचा और अपनी प्रेमिका के साथ पहचान छुपा कर रह रहा था, लेकिन दोस्त की हत्या की जांच कर रही कासगंज पुलिस ने शक के आधार पर उसे धर दबोचा. जब मामला खुला तो उसने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की हत्या की बात कबूल ली। अब पुलिस बेसमेंट की खुदाई कर उसके बयान की पुष्टि करने के साथ सबूत जुटाने में जुटी है।

यह मामला गौतम बुद्ध नगर के बिसरख थाना के अंतर्गत चिपियाना बुर्ज गांव की पंच बिहार कॉलोनी का है। जबकि खुदाई का काम उत्तर प्रदेश के कासगंज की पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसी मकान में राकेश रहता था जिसकी शादी 2012 में एटा में रहने वाली महिला रत्नेश के साथ हुई थी, लेकिन राकेश का प्रेम प्रसंग गांव में रहने वाली रूबी से चल रहा था, जो कि 2015 में पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात हुई थी।

100 करोड़ की वसूली मामले में CBI अधिकारी व अनिल देशमुख का वकील गिरफ्तार

जब रूबी ने राकेश पर शादी का दबाव बनाया तब उसने 14 फरवरी 2018 को अपनी पत्नी रत्नेश और दोनों बच्चों (3 साल के अर्पित और 2 साल की अवनी) को मार डाला और उनके शवों को घर के बेसमेंट में दफना दिया। यही नहीं, किसी को पता ना चले इसलिए उसके ऊपर सीमेंट का फर्श बना दिया। इस अपराध में राकेश के पिता बनवारी लाल, मां इंदुमती, भाई राजीव और प्रवेश शामिल थे। राकेश के पिता पुलिस से रिटायर्ड हैं।

राकेश इन हत्याओं के बाद अपनी पहचान छुपा कर प्रेमिका रूबी के साथ रह रहा था। उसे डर था कि कहीं उसकी पहचान उजागर न हो जाए, इसलिए उसने एक और हत्या करने की योजना बनाई और 25 अप्रैल 2021 को अपने दोस्त का मर्डर कर दिया। उसके शव को बुरी तरह कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके बाद अपना आधार कार्ड और एलाईसी के पेपर रख दिए ताकि पुलिस को यह लगे उसकी हत्या हुई है।

टूट गई Sidnaz की जोड़ी, सिद्धार्थ के जाने से अकेले पड़ी शहनाज गिल

जब कासगंज की ढोलना पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की तो शक की सुई राकेश तक पहुंच गई और जब पुलिस ने उसे पकड कर सख्‍त तरीके से पूछताछ की, तो उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या राज उगल दिया। यही नहीं, अब कासगंज पुलिस तथ्यों की पुष्टि और सबूतों की बरामदगी के लिए ये खुदाई करवा रही है।

Tags: crime newsmurderNoida newsup news
Previous Post

पुर्तगाली स्टार फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Next Post

अभी करा लें ये चार अहम काम, नहीं तो बाद में होगी परेशानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

26/02/2026
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad
उत्तर प्रदेश

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Next Post
vastu tips for money

अभी करा लें ये चार अहम काम, नहीं तो बाद में होगी परेशानी

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण के लिए आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन, अधिसूचना जारी

13/12/2020
Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या के दिन सूर्यदेव को ऐसे दें अर्घ्य, जानें नियम

25/01/2025
IPL 2020 Final

IPL 2020 की विजेता और उपविजेता टीम पर बरसेंगे पैसे

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version