• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ती ठंड में भगवान को लगेगा मेवा और मसाले से बनी खिचड़ी का भोग

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। सर्दी का सितम बढ़ने के साथ ही धार्मिक नगरी के मंदिरों में खिचड़ी महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। वैसे तो खिचड़ी महोत्सव अधिकांश मंदिरों में मनाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे अधिक मान्यता भगवान कृष्ण के बंसी अवतार हरिवंश चंद्र महाप्रभु के अवतार भगवान राधा बल्लभ लाल से जुड़े मंदिरों में ज्यादा है। यहां सुबह सबसे पहले भगवान को खिचड़ी अर्पित की जाती है और उसके बाद मंगला आरती की जाती है।

खिचड़ी महोत्सव के पीछे मान्यता है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही गोपियां भगवान कृष्ण और राधा जी को मेवा और गर्म मसालों से बनी खिचड़ी का भोग लगाती है। इसके पीछे तर्क दिया जाता है विभिन्न आयुर्वेदिक पदार्थ से बनी खिचड़ी का प्रसाद लगाने से सर्दी नहीं लगती। इसी परम्परा का आज भी बृज में निर्वहन किया जा रहा है।

मध्य रात्रि से बनना शुरू होती है खिचड़ी

राधावल्लभ सम्प्रदाय के मंदिरों में भगवान को अर्पित की जाने वाली खिचड़ी मध्य रात्रि से बनना शुरू हो जाती है। इस खिचड़ी में मेवा, गर्म मसालों के अलावा घी का भरपूर प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा खिचड़ी के साथ गजक, आंवला , विभिन्न तरीके के अचार आदि भी भोग में लगाये जाते हैं। सुबह के समय जब मन्दिर खुलता है तो सबसे पहले भगवान को खिचड़ी का प्रसाद अर्पित किया जाता है और उसके बाद की जाती है उनकी मंगला आरती।

मंगला आरती के बाद भगवान देते हैं विभिन्न स्वरूप में दर्शन

मंगला आरती के बाद भगवान के विभिन्न स्वरूप में दर्शन कराए जाते हैं। राधा बल्लभ मन्दिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि जिस तरह भगवान द्वापर में विभिन्न स्वरूप धारण कर गोपियों को रिझाते थे। उसी तरह उनके दर्शन भक्तों को दर्शन कराए जाते हैं। इस दौरान उनको कभी पनिहारिन, कभी चूड़ी बेचने वाला, कभी खेल खेलते हुए, कभी फूल बेचने वाला बनाया जाता है। यह परम्परा करीब 500 वर्ष से चल रही है।

लोहड़ी के पावन पर्व का महत्व

एक महीने तक चलता है खिचड़ी महोत्सव

बृज में यह उत्सव एक महीने तक चलता है। इस उत्सव की शुरुआत पौष महीने की द्वितीया से माघ महीने की प्रथम पखवारा तक किया जाता है। इस दौरान विभिन्न आयोजन मंदिरों में होते हैं। रसिक भक्त भगवान का स्मरण करने के लिए उनकी समाज गायन के जरिए आराधना करते हैं।

आयुर्वेद भी मान रहा खिचड़ी में डालने वाले पदार्थ हैं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

मंदिरों में होने वाला खिचड़ी महोत्सव धार्मिक नजरिया से तो महत्वपूर्ण है ही इसके अलावा आयुर्वेद के नजरिया से भी लाभप्रद है। आयुर्वेद के डॉक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि खिचड़ी में डलने वाले पदार्थ न केवल गर्मी प्रदान करते हैं बल्कि शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। खिचड़ी में डालने वाले मसाले और मेवा शरीर में ऊर्जा प्रदान करते है और यह आसानी से पच जाते हैं।

Tags: khichadi bhogkhichadi mahotsavmathura newsup news
Previous Post

कांग्रेस-सपा को बीजेपी ने दिया झटका, पूर्व MLA सहित तीन विधायक पार्टी में शामिल

Next Post

Amazon दे रहा है 15000 रुपए जीतने का मौके, बस करना होगा ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi visited Shri Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav.
Main Slider

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

06/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, पीएम दौरे की परखीं तैयारियां

06/11/2025
Bihar Elections
Main Slider

Bihar Elections: सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान, सीएम नीतीश ने डाला वोट

06/11/2025
Deadly attack on NDA candidate Jyoti Manjhi
Main Slider

एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, RJD के समर्थकों पर लगा आरोप

06/11/2025
Sattu Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Next Post
Tariff

Amazon दे रहा है 15000 रुपए जीतने का मौके, बस करना होगा ये काम

यह भी पढ़ें

Demand to ban the film being made on the late actor Sushant

दिवंगत एक्टर सुशांत पर बन रहीं फिल्म पर रोक लगने की मांग

20/04/2021
Brij Bhushan Singh

महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

20/07/2023

नशे में धुत रईसजादे ने छीन ली चार युवकों की जान

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version