• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Elections: सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान, सीएम नीतीश ने डाला वोट

Writer D by Writer D
06/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Elections

Bihar Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: बिहार में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में पहले चार घंटे यानी 11 बजे तक प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, गुरूवार सुबह सात बजे से 121 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर जारी मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत वोट पड़े हैं । पहले चार घंटे में बेगूसराय जिले में सबसे अधिक 30.37 प्रतिशत जबकि पटना जिले में सबसे कम 23.71 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया है।

इस दौरान मधेपुरा जिले में 28.46 प्रतिशत, सहरसा जिले में 29.68, दरभंगा जिले में 26.07 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर जिले में 29.66 प्रतिशत, गोपालगंज जिले में 30.04 प्रतिशत, सीवान जिले में 27.09 प्रतिशत, सारण जिले में 28.52 प्रतिशत, वैशाली जिले में 28.67 प्रतिशत, समस्तीपुर जिले में 27.92 प्रतिशत, खगड़िया जिले में 28.96 प्रतिशत, मुंगेर जिले में 26.68 प्रतिशत, लखीसराय जिले में 30.32 प्रतिशत, शेखपुरा जिले में 26.04 प्रतिशत, नालंदा जिले में 26.86 प्रतिशत, भोजपुर जिले में 26.76 प्रतिशत और बक्सर जिले में 28.02 प्रतिशत मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियापुर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि राज्य में “परिवर्तन” होगा। उन्होंने कहा, “बदलाव होगा”।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, “जनता लोकतंत्र की मालिक है और राज्य में मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार उनके पास है। अपने वोट का इस्तेमाल समझदारी से करें”

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पुत्र तेज प्रताप ने कहा, “बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है… माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।”
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज दीघा विधानसभा अंतर्गत लोयला स्कूल, कुर्जी ,पटना के बूथ संख्या 301 पर अपना मतदान किया ।

बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के भातरीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं मंत्री डॉ सुनील कुमार ने आज अपने मतदान केंद्र आशानगर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि एक फिर प्रदेश में राजग की सरकार बनेगी। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रत्याशी एवं मंत्री श्रवण कुमार ने अपने मतदान केंद्र प्लस 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय बेन में मतदान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में हो रहे चुनाव में राजग को काफी बढ़त है।

तेघरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें।”

राज्य में प्रथम चरण में 18 जिलों में चल रहे मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के पहले चरण में गुरुवार को युवा मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने मतदान को गर्व, जिम्मेदारी और बेहतर भविष्य की उम्मीद से जुड़ा क्षण बताया है।

Tags: Bihar elections
Previous Post

एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, RJD के समर्थकों पर लगा आरोप

Next Post

सीएम योगी ने विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, पीएम दौरे की परखीं तैयारियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, पीएम दौरे की परखीं तैयारियां

यह भी पढ़ें

Murder

हमलावरों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

04/11/2021
Horoscope

19 अक्टूबर राशिफल: आज इन राशिवालों को होगा धन लाभ

19/10/2022
GAIL

सरस डेयरी ने खोला नौकरियों का पिटारा, 503 पदों पर होगी सीधी भर्ती

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version