• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दालों के सेवन से मिलेगा दोगुना फायदा

Writer D by Writer D
19/01/2025
in फैशन/शैली
0
Pulses

pulses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों का सेवन करें। हम जिस तरह का खाना खाते हैं, जिस तरह से खाते हैं और जितनी मात्रा में हम खाते हैं, वो हमारे जीने के तरीके को स्वस्थ बनाता है और बीमारियों के जोखिम को कम करता है। ऐसे में दालें (pulses) आपको हेल्दी रखने में एक महत्वपूर्ण रोल निभाती हैं।

दालें (pulses) भारतीय किचन की जरूरी सामग्रियों में से एक हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। दाल (pulses) कई तरह की होती हैं और हर दाल की अपनी अलग खासियत होती है। अरहर, चना, मसूर, राजमा, मटर, और  उड़द जैसी कई दालें हैं। दालों में फाइबर, विटामिन B, मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम पाया जाता है। ये सारे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।  इसके साथ ही ये खनिज, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और पाचन क्रिया में मददगार फाइबर्स से युक्त होती हैं।

हालांकि, किसी भी दाल (pulses) का सेवन करते समय हमें कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए इससे इनका फायदा और भी ज्यादा मिलता है। नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने पोषक तत्वों को खत्म किए बिना दालों के अधिकतम फायदे प्राप्त करने के तरीके के बारे में कुछ टिप्स शेयर किए हैं।

रुजुता के मुताबिक, दालें खाते समय 3 नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है।

दालों को पकाने से पहले भिगोकर अंकुरित कर लें- दालों में  प्रोटीन, विटामिन जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं इसके अलावा इनमें कुछ एंटी- न्यूट्रिएंट्स (यानी एंटी-पोषक तत्व) भी होते हैं।  एंटी-न्यूट्रिएंट्स वे पोषक तत्व होते है जो आपके शरीर में आवश्यक न्यूट्रिएंट्स के अवशोषण को कम करते हैं और भोजन के पौष्टिक मूल्यों को कम करते हैं। जिसके कारण बहुत से लोगों को दाल खाने के बाद अपच, गैस और पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दालों को पकाने से पहले भिगोने और अंकुरित करने से एंटी-न्यूट्रिएंट्स का असर कम हो जाता है और पोषक तत्वों के प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिलती है।

अलग-अलग तरह की दालों का करें सेवन- रुजुता दिवेकर ने बताया कि भारत में फलियां और दालों की लगभग 65000 किस्में पाई जाती हैं।  उन्होंने आगे बताया कि  सप्ताह में कम से कम 5 अलग-अलग प्रकार की दालों का सेवन अलग-अलग तरीकों से करना चाहिए। आप दाल से बनने वाली अलग-अलग चीजों का सेवन भी कर सकते हैं, जैसे डोसा, पापड़, लड्डू, या हलवा आदि। अलग-अलग प्रकार की दालें खाने आपकी सेहत पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है।

अनाज और फलियों के साथ करें दालों का सेवन- अनाज और फलियों के साथ दालों का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके अलावा दालों के इन कॉम्बिनेशन से बॉडी में एंटीबॉडीज तेजी से बनती हैं। साथ ही दालों को इस तरह मिक्स करके खाने से एजिंग प्रोसेस को कम किया जा सकता है

Tags: consumption of pulseshealth tipsHealthy diet
Previous Post

उम्र के इस पड़ाव में भी कम किया जा सकता हैं पेट

Next Post

इन बड़ी बीमारियों के लिए कारगर है मूली का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Bitter Gourd
फैशन/शैली

करेले का कड़वापन हो जाएगा गायब, ट्राई करें ये टिप्स

07/11/2025
lip
Main Slider

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

07/11/2025
Hair
फैशन/शैली

बाल होंगे लंबे, घने और मजबूत, जानें तरीका

07/11/2025
फैशन/शैली

बढ़ते वजन को करना है कम, तो अपनाए ये उपाए

07/11/2025
Tiffin
Main Slider

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

07/11/2025
Next Post
Radish

इन बड़ी बीमारियों के लिए कारगर है मूली का सेवन

यह भी पढ़ें

Amalika Ekadashi

कल है अमालिका एकादशी, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/03/2022
UP Roadways

बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू होगी सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना

08/11/2023
hardeep singh puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड एयरपोर्ट का आज लेंगे जायजा

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version