• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के श्रीराम अतिथि भवन का हुआ लोकार्पण

Writer D by Writer D
22/05/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Sri Ram Guest House

Sri Ram Guest House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आधुनिक सुविधाओं से युक्त श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तीन मंजिला नए भवन (Sri Ram Guest House)  का उद्घाटन सोमवार को हुआ। गृहप्रवेश कार्यक्रम सुबह नौ बजे पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुआ। यजमान के रूप में ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने पूजा-अर्चना कर नए भवन का उद्घाटन किया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संत-धर्माचार्यों का अभिनंदन किया।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि रामकोट मोहल्ले में करीब 12 बिस्वा में बने तीन मंजिला आवासीय भवन के सभी मंजिल पर सभागार (Sri Ram Guest House) बनाए गए हैं। प्रत्येक सभागार 900 वर्गफीट का है। अंडरग्राउंड पार्किंग की भी व्यवस्था है। इसके कुल 35 कमरों में कुछ में मंदिर निर्माण कार्य में कार्यरत इंजीनियर्स रह रहे हैं। शेष कमरे अतिथियों के लिए हैं। बताया कि यह भवन मंदिर परिसर के ठीक बगल स्थित है। ऐसे में ट्रस्ट इसका प्रयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर सकता है।

पूजन कार्यक्रम में महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत जयरामदास, ज्ञानी गुरुजीत सिंह, महंत शशिकांत दास, विहिप के शरद शर्मा, राममंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित बड़ी संख्या में संत-महंत व अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या (Ayodhya) : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के श्रीराम अतिथि भवन का हुआ लोकार्पण

रामलला की तीनों आरती में शामिल होने के लिए अब सुग्रीव किला के पास बने अस्थायी सुविधा केंद्र से भक्तों को पास मिलेगा। ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि अस्थायी सुविधा केंद्र पर निशुल्क लॉकर भी संचालित किया जा रहा है। जहां भक्त अपना सामान जमा कर सकते हैं। यहीं से रामलला की आरती में शामिल होने के लिए अब पास भी दिया जाएगा।

2000 के नोट जमा करने को लगी भीड़, एक दिन में 90 करोड़ जमा

डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट की ओर से 50 निजी सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। यह सुरक्षा गार्ड रामभक्तों की सुविधा व उनकी मदद के लिए काम करेंगे। रामलला के परिसर सहित इन्हें यलोजोन में तैनात किया जाएगा। यह भक्तों को आसानी से दर्शन-पूजन मिल सके, इसमें उनकी मदद करेंगे। गार्ड की संख्या जरूरत के हिसाब से बढ़ायी जाएगी। बताया कि ट्रस्ट ने एसआईएस कंपनी से करार किया है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanshri ram guest houseup news
Previous Post

2000 के नोट जमा करने को लगी भीड़, एक दिन में 90 करोड़ जमा

Next Post

विकास कार्यो को सरकार का पूरा संरक्षण: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post
CM Yogi

विकास कार्यो को सरकार का पूरा संरक्षण: योगी

यह भी पढ़ें

Hair

गर्मियों में बालों का रखे खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

27/03/2026
cm dhami paid tribute

सियाचिन में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

10/10/2021
AK Sharma

‘अब सच्चे का होगा सम्मान, बाक़ी विद्युत कर्मी हो जाएं सावधान: ऊर्जा मंत्री

23/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version