• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अब सच्चे का होगा सम्मान, बाक़ी विद्युत कर्मी हो जाएं सावधान: ऊर्जा मंत्री

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  की चेतावनी लगता है कुछ विद्युतकर्मियों ने सुनी नहीं थी, तो खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा…। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा लगातार विद्युत विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की बात करते आये हैं। जबसे वे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बने तभी से विद्युत् विभाग के कार्यों में गति लाने का निष्ठापूर्वक प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जर्जर विद्युत् व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बना रहे, जिससे कि आने वाले समय में निर्बाध विद्युत् आपूर्ति सभी उपभोक्ताओं को मिल सके। ऊर्जा मंत्री जानते है कि कोई भी देश या प्रदेश बेहतर विद्युत् व्यवस्था के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। उत्तर प्रदेश को भी वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए विद्युत् ढांचा को मजबूत करना होगा। साथ ही खपत के मुताबिक उत्पादन भी बढ़ाना होगा। तभी उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट बनेगा।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  का दृष्टिकोण है कि मेहनतकश, सच्चे, ईमानदार, व्यवहार कुशल और कर्तव्यनिष्ठ लोग ही किसी देश या प्रदेश की असली पूंजी है और इन्ही के सच्चे प्रयासों से ही ऊंची से ऊंची उड़ान भरी जा सकती है। ऐसा मानकर ही ऊर्जा विभाग के कार्मिकों को अब तक वह सदाचरण का पाठ पढ़ाते आए है, जिससे कि विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जा सके। सुधार की प्रकिया को आगे बढ़ाने के क्रम में ही समय-समय पर वह इसके विरुद्ध आचरण करने वालों पर कार्यवाही भी करते रहे हैं। लेकिन विभाग में कुछ कर्मियों और अधिकारियों की मनमानियों व अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के चलते विभाग की जो बदनामी हो रही है उससे नाराज़ होकर ऊर्जा मंत्री ने पिछले दिनों विद्युत कार्मिकों को अंतिम चेतावनी दे डाली।

जिसके अंतर्गत उन्होंने पहली सख्त चेतावनी शक्ति भवन में मुख्यालय कर्मियों के यूनियन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दी थी और उन्होंने कहा था कि समझाने-बुझाने का समय अब गया। गलती करने वालों पर अब सख़्त कार्यवाही होगी।

AK Sharma

दूसरी चेतावनी उन्होंने गोमतीनगर स्थित नगरीय निदेशालय में आयोजित ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के वर्कशॉप में ग़लत बिल बनाने और समय पर सेवाएं न देने के कई उदाहरण देते हुए दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि विभाग में लापरवाही और भ्रष्टाचार अब नहीं चलेगा। सभी लोग सावधान हो जाएं।

एके शर्मा के निर्देश पर धन उगाही के आरोप में अवर अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

लेकिन, लगता है कि दोनों ही बार खुले मंच से ऊर्जा मंत्री द्वारा दी गयी चेतावनी कुछ विद्युत् कार्मिकों पर बे- असर रही। इसीलिए पिछले कुछ ही दिनों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कारवाई की गई। यह कार्यवाही पूरब से लेकर पश्चिम तक की जा रही है।

– जिसमें एक तरफ़ ग़ाज़ियाबाद के अधिशासी अभियंता को ग़लत कारणों से लोड न बढ़ाने तथा इसमें हीला-हवाली करने के लिए निलंबित किया गया।

– वहीं दूसरी तरफ़ बहुत ही कुख्यात हो चुके लखनऊ के एक जूनियर इंजीनियर को घूस मांगने पर निलंबित किया गया है।

इतना ही नहीं सम्भव पोर्टल पर सुनवाई के दौरान एक कर्मी की सेवा समाप्त करने का आदेश दे दिया। वहीँ तीन अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई हुई थी।

कुछ विद्युत् कार्मिक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों द्वारा विभाग के हित में किए जा रहे कार्यों को ही बोझ समझते हैं और अपने बेईमानीपूर्ण कार्यों से विभाग का बंटाधार करने को ही सर्वोपरि मानते है। इसी दृष्टिकोण से ही उन्हें अब सजा भुगतनी पड़ रही।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) जहां कर्तव्यनिष्ठ लोगों की अच्छी सेवा के फोटो के साथ उनकी प्रशंसा में ट्वीट कर रहे हैं, वही उनहोंने अब बेईमान अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति अपना तीसरा नेत्र भी खोल दिया है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा है कि – अब सच्चे का होगा सम्मान… बाक़ी विद्युत कर्मी हो जाएं सावधान…।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsurja mantri
Previous Post

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, धू-धू कर जल उठी जनरेटर बोगी

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कुछ लोगों को ‘वंदन’ शब्द से दिक्कत : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
PM Modi

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कुछ लोगों को ‘वंदन’ शब्द से दिक्कत : मोदी

यह भी पढ़ें

Javed Akhtar Karan Johar

ड्रग्स पार्टी वाले वीडियो को लेकर जावेद अख्तर ने किया करण जौहर का सपोर्ट

27/09/2020
Asia Cup

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, स्मृति मंधाना ने कही ये बात

24/07/2024
बदमाश घायल

लखनऊ : पीजीआई में मुठभेड़ में लुटेरा घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version