• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कुछ लोगों को ‘वंदन’ शब्द से दिक्कत : मोदी

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कुछ लोगों को वंदन शब्द से परेशानी है।

संपूर्णानंद मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी ने विपक्ष को इस बात के लिए आड़े हाथ लिया कि तीन दशक तक इस बिल को लटकाकर रखा गया। उन्होने कहा कि माताओं और बहनों की एकजुटता और उनकी ताकत के कारण आज राजनीतिक पार्टियां कांप रही हैं।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि काशी माता कुष्मांडा, माता शृंगार गौरी, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा की पावन नगरी है। यहां के कण कण में मातृ शक्ति की महिमा जुड़ी है। विंध्यवासिनी देवी भी बनारस से दूर नहीं हैं। काशी नगरी देवी अहिल्याबाई होल्कर के पुण्य कार्यों और प्रबंध कौशल की साक्षी रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने इस बार नवारात्रि के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। इस कानून से देश में महिला विकास के रास्ते खुलेंगे। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ेगी।

उन्होंने (PM Modi) कहा “नारी का नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए आधुनिक व्यवस्था हो सकती है। हम तो महादेव से पहले मां पार्वती और गंगा को प्रणाम करने वाले लोग हैं। हमारी काशी रानी लक्ष्मीबाई जैसी विरांगना की जन्मभूमि है। आजादी की लड़ाई में लक्ष्मीबाई जैसी विरांगनाओं से लेकर मिशन चंद्रयान को लीड करने वाली महिला वैज्ञानिकों तक नारी नेतृत्व के सामर्थ्य को हर कालखंड में हमने साबित किया है। उन्होंने कहा कि तीन दशक से ये कानून लटका था। आज संसद के दोनों सदनों में उन पार्टियों को भी इसके समर्थन में आना पड़ा जो पहले इसका विरोध करते थे।”

वाराणसी में बोले पीएम मोदी- अब देश का मिजाज़ ऐसा बना है कि जो खेलेगा, वही खिलेगा

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यपक विजन वाला कार्यक्रम है। हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किसी की जरूरत न पड़े। इसके लिए कानून के साथ साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करना जरूरी है। इसलिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। कुछ लोगों को इसमें भी वंदन शब्द से परेशानी है। माताओं बहनों को वंदन नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। ये लोग नहीं समझ पाते कि नारी शक्ति के वंदन का अर्थ क्या है। हमें ऐसी नकारात्मक सोच से बचते हुए विकास पथ पर आगे बढ़ना है। देश आगे बढ़ता रहेगा, और ऐसे बड़े निर्णय लेते रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा, ‘नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः, नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रया।’ मां के समान कोई छाया नहीं, मां के समान को सहारा नहीं, मां के समान कोई रक्षक नहीं, मां के समान कोई प्रिय नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 9 साल में पूरी दुनिया ने बदलते हुए भारत को देखा है। भारत की आधी आबादी और मातृ शक्ति को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित कराने के बाद आज प्रधानमंत्री का आगमन अपनी काशी में हुआ है। 2014 के उपरांत महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाये गये हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मिशन इंद्रधनुष के जरिए महिलाओं को सुरक्षा कवच देने का कार्य हुआ है।

दुनिया के लिए मिसाल है भारत की न्याय व्यवस्था: पीएम मोदी

इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं ने फूलों की माला से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इसके अलावा शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं ने पुष्पगुच्छ देकर, प्रधानमंत्री आवास योजना की महिलाओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर, आयुष्मान योजना की लाभार्थियों ने अंगवस्त्र के माध्यम से तथा उचित दर विक्रेता की लाभार्थी महिलाओं ने गणपति प्रतिमा भेंट कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।

Tags: International Cricket Stadiumnari vandan shakt actpm modivaranasi news
Previous Post

‘अब सच्चे का होगा सम्मान, बाक़ी विद्युत कर्मी हो जाएं सावधान: ऊर्जा मंत्री

Next Post

सोने-चांदी से जगमग होगा रामलला के गर्भगृह का मुख्यद्वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Ram

सोने-चांदी से जगमग होगा रामलला के गर्भगृह का मुख्यद्वार

यह भी पढ़ें

TGT परीक्षा-2016 में नकल कराने वाले सरगना समेत तीन सदस्य गिरफ्तार

31/07/2021
50 people sick

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 50 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

14/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

गुरुनानक देव जी ने सभी को समान माना: मुख्यमंत्री शर्मा

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version