• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में बोले पीएम मोदी- अब देश का मिजाज़ ऐसा बना है कि जो खेलेगा, वही खिलेगा

वाराणसी में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखी नींव

Writer D by Writer D
23/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) की आधारशिला रखी। इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत कई बड़ी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंची हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच पर सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को NAMO नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी भेंट की।

जो खेलेगा, वही खिलेगा- पीएम मोदी (PM Modi) 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि बनारस आकर जो अनुभव होता है, उसकी व्याख्या नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को हमारा चंद्रयान चांद पर लैंड हुआ। वहां भी एक शिव शक्ति का एक स्थान है और यहां भी एक शिव शक्ति का एक स्थान है। काशी में आज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। यह क्रिकेट स्टेडियम किसी वरदान से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि काशी में आज एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। अब देश का मिजाज़ ऐसा बना है कि जो खेलेगा, वही खिलेगा।

काशी में इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि ये स्टेडियम युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। इस स्टेडियम का डिजाइन महादेव को समर्पित है। पीएम ने कहा कि पहले खेल को बस एक एक्स्ट्रा एक्टिविटी माना जाता था। अब स्कूलों में बकायदा स्कूलों में सब्जेक्ट की तरह पढ़ाने पर फैसला हुआ।

खेल के महारथियों को तराशने की जरूरत- पीएम (PM Modi) 

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि पहले लोग अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए कहते थे। बच्चों पर पढ़ाई का दबाव होता था। आज देश का माहौल बदल गया है। लोग अपने बच्चों को अब खेल-कूद में भी भेजते हैं। पीएम ने कहा कि जब कोई क्रिकेट स्टेडियम बनता है तो इसका सिर्फ खेल पर ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है।

दुनिया के लिए मिसाल है भारत की न्याय व्यवस्था: पीएम मोदी

पीएम (PM Modi) ने कहा कि राज्य के युवा स्पोर्ट्स में अपना नाम कमाए, मेरी यही कामना है। पीएम ने कहा कि वाराणसी के युवाओं को उच्च स्तरीय खेल की सुविधा हो। इसलिए स्टेडियम पर 450 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गांव-गांव में खेलों के महारथी मौजूद हैं। जरूरत है तो उन्हें तलाशने और तराशने की।

इन खूबियों से लैस होगा क्रिकेट स्टेडियम

वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधुनिक विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम होगा। वाराणसी के गांजरी, राजातालाब में बनने वाला आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला की प्रेरणा भगवान शिव से ली गई है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत के कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाइट, घाट की सीढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था, बिल्विपत्र के आकार की धातु की चादरों के डिजाइन विकसित किए गए हैं। इस स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी।

Tags: ganjari international cricket stadiumpm modivaranasi news
Previous Post

15 तरह के होते है लोन, लेने से पहले जान लें ये खास बात

Next Post

एके शर्मा के निर्देश पर धन उगाही के आरोप में अवर अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा के निर्देश पर धन उगाही के आरोप में अवर अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

यह भी पढ़ें

Jubin Nautiyal

सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे की शिकार, गंभीर रूप से हुए घायल

02/12/2022
Murder

शराब पीने से मना करने के विवाद में युवक की हत्या, घर में घुसकर घोपा चाकू

10/09/2022
Nazjariya najariya

भोजपुरी गाना ‘नजरिया नजरिया से’ रिलीज, निरहुआ-आम्रपाली की रोमांटिक जोड़ी ने जीता दिल

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version