• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाने में लगाएं स्वाद का तड़का, इस डिश के हो जाएंगे दीवाने

Writer D by Writer D
15/01/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
khatti meethi dal

khatti meethi dal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दाल भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। देश के हर हिस्से में आपको दाल बनाने का अलग अंदाज मिल जाएगा जो इसके जायके को भी अनोखा बनाता हैं। क्या आपने कभी पारंपरिक दाल के अलावा खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal) का स्वाद लिया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal)  बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं जिसका जायका आपके मुंह का स्वाद बदल देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

 खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal)  बनाने की सामग्री

अरहर दाल – 1/2 कप
मूंग दाल (बिना छिलके वाली) – 1/2 कप
प्याज – 1
इमली गूदा – 2 टेबलस्पून
चीनी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
कढ़ी पत्ते – 7-8
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून|
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

 खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal)  बनाने की विधि

खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal) बनाने के लिए सबसे पहले अरहर (तूअर) दाल और धुली हुई मूंग दाल को लेकर साफ कर लें और उन्हें दो से तीन बार धो लें। इसके बाद एक कुकर में अरहर और मूंग दाल, पानी, हल्दी, स्वादानुसार नमक, चीनी और इमली का गूदा डाल दें और फिर कुकर का ढक्कन लगाकर तेज आंच पर रख दें।

सभी सामग्रियों को कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर कुकर को ठंडा होने दें और प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर भूनें। जब राई चटकने लगे तो बारीक कटी हरी मिर्च और हींग डालकर ऊपर से प्याज डाल दें।

प्याज को तब तक भूनें जब तक कि वह सुनहरा होकर नरम न हो जाए। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और पानी के साथ उबली दाल डालकर पकाएं।

इसके बाद दाल को ढककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में करछी की मदद से दाल को चलाते रहें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal) बनकर तैयार हो गई है।

आखिर में इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और सर्व करें। खट्टी-मीठी दाल को रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ परोसा जा सकता है।

Tags: cooking hackscooking tipskhatti meethi dal recipekitchen hackskitchen tipsrecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

गाजर का हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Next Post

घर में सुख-समृद्धि लाती है ये मूर्ति, जानिए इसे रखने की सही दिशा

Writer D

Writer D

Related Posts

eyeliner
फैशन/शैली

जानें कौन सा आईलाइनर लगाना है बेस्ट

15/05/2026
vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Drinking water
फैशन/शैली

खाली पेट ये काम करने से इन में मिलती है राहत

15/05/2026
Suntan
फैशन/शैली

धूप से झुलस गई है स्किन, इस नुस्खे से मिलेगा सनटैन से छुटकारा

14/05/2026
Peanut Bhel
खाना-खजाना

हलकी-फुलकी भूख के लिए बनाएं चटपटी भेल

14/05/2026
Next Post
Laughing Buddha

घर में सुख-समृद्धि लाती है ये मूर्ति, जानिए इसे रखने की सही दिशा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

25/09/2023
holi

होलिका दहन पर करें ये उपाय, नजर दोष से मिलेगी मुक्ति

16/03/2022
Ex-Muslim Salim Wastik regained consciousness after 7 days

Ex Muslim सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश, जानें अब कैसा है हाल

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version