• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

Writer D by Writer D
25/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  महाराज जी मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती, यदि शौर भूमि पर आप निर्णय नहीं लेते। बरसों पुरानी मेरी जमीन हाथ से निकल गई थी। मुझे रात में नींद भी नहीं आती थी, लेकिन आपने हमारे पक्ष में निर्णय लेकर हमे जीवन की नई धारा से जोड़ा है। इससे मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। ये शब्द जेवर के ग्राम रन्हेरा के वनवारी प्रजापति के हैं। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  से किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान आभार प्रकट करते हुए कही।

जमीन के मुआवजे और दाखिल खारिज पर लगा दी गयी थी रोक

मालूम हो कि एक शासनादेश के माध्यम से शोर भूमि के पट्टे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और प्रदेश के उन किसानों के मुआवजे तथा दाखिल-ख़ारिज पर रोक लगा दी गयी थी, जिनके पास शौर श्रेणी की भूमि थी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर किसानों के पक्ष में निर्णय लेने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद 3 अगस्त को शासनादेश के माध्यम से शोर भूमि को सामान्य श्रेणी की भूमि घोषित किया गया। इससे प्रदेश के हजारों किसानों को भूमिधारी अधिकार प्राप्त होने लगे।

45 वर्ष पहले किसानों को दिया गया था पट्टा

योगी सरकार (Yogi Government) के फैसले से खुश किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात कर उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान रामप्रसाद नाई भू-धारक रन्हेरा ने भावुक होते हुए कहा कि महाराज जी मैं जाति से खटीक हूं और बहुत गरीब हूं। मुझे वर्ष 1978 यानी कि 45 वर्ष पूर्व पट्टा मिला था, जो हमारी रोजी रोटी का एकमात्र जरिया था। वहीं आपके शोर भूमि के निर्णय ने हमारी जिंदगी बदल दी, वरना हमारी बच्चियों की शादी भी नहीं हो पाती। हम आपका ये उपकार कभी नहीं भूलेंगे।

मेघराज जाटव निवासी ग्राम वीरमपुर ने कहा कि योगी जी (CM Yogi) आपने हमारे घर में खुशियां लौटा दीं, वरना भूखे मरने की नौबत आ गई थी। हमारे बच्चे सदैव आपके एहसानमंद रहेंगे। वहीं विशंभर खटीक ग्राम मुढरह ने सीएम योगी के पूछने पर बताया कि मुझे 9 बीघा का पट्टा मिला था। आपके फैसले से हमारे बच्चों का भविष्य संवर गया है।

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: सीएम योगी

प्रतिनिधिमंडल में लयकराम, ओमकार सिंह, नानक चंद जाटव, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेस वे औधोगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी, भाजपा पश्चिम के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह शिशोदिया आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: सीएम योगी

Next Post

उप्र विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में रचने जा रहा एक नया इतिहास, जवाहरपुर का 660 मेगावाट का नया तापीय पावर प्लांट जल्द होगा शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Jawaharpur Thermal Power Plant

उप्र विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में रचने जा रहा एक नया इतिहास, जवाहरपुर का 660 मेगावाट का नया तापीय पावर प्लांट जल्द होगा शुरू

यह भी पढ़ें

rape

प्रतिबंध के बावजूद रेप पीड़िता का हुआ टू-फिंगर टेस्ट, महिला आयोग ने बताया शर्मनाक

01/10/2021
amit shah

पांच साल में बीमारू राज्य से बाहर निकला यूपी, अब नम्बर वन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : शाह

19/02/2022
Poisonous

शराबी ने अपने चार बच्चों को खिलाया जहर, हालत गंभीर

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version