• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न्याय पालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, उनमें न्याय की समझ अधिक : रामनाथ

Writer D by Writer D
11/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि न्यायपूर्ण समाज की स्थापना तभी संभव हो सकती है जब महिलाओं की भी न्याय पालिका में भागीदारी बढ़े। महिलाओं में न्याय प्रकृति अधिक होता है। उनमें सबको न्याय देने में क्षमता होती है। महिलाओं में न्याय की समझ भी अधिकतम होती है। महिला अपने ससुराल, मायका, पति और पुत्र में एक साथ समन्वय बनाती है।

राष्ट्रपति ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायालय की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास, झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्याल और अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास कर खुशी भी जताई। राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की सराहना कर कहा कि न्यायाधीशों की संख्या की दृष्टि से देखे तो इलाहाबाद हाईकोर्ट सबसे बड़ा न्यायालय है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की परंपरा और विशिष्टता का उल्लेख कर राष्ट्रपति ने कहा कि महामना पं. मदन मोहन मालवीय, टीबी सप्रू, पं. मोती लाल नेहरू, पुरुषोत्तम दास टंडन, कैलाशनाथ काटजू जैसे विशिष्ट ने इसी परिसर से गौरवशाली इतिहास लिखे। राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालय में महिला न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देकर कहा आज लोग न्यायपालिका से मदद लेने से हिचकिताते हैं। सभी को न्याय मिले। सभी को समझ में आने वाली भाषा में निर्णय हो। महिलाओं और दबे कुचले लोगों को न्याय मिले। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में देश की पहली महिला वकील का पंजीकरण इलाहाबाद हाई कोर्ट में ही हुआ था। अभी हाल ही में तीन महिला न्यायधीशों की नियुक्ति हुई है, यह ऐतिहासिक है।

अब डिजिटल माध्यमों से होगी कोर्ट की सुनवाई : सीएम योगी

उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण,जजों की संख्या और पर्याप्त संसाधन बढ़ाने पर जोर देकर कहा कि आज ही के दिन 128 वर्ष पहले शिकागो में स्वामी विवेकानंद ने भारत के गौरवशाली परंपरा की सराहना की थी। स्वामी जी ने हर प्रकार के उत्पीड़न का विरोध किया था। उन्होने सहिष्णुता का संदेश पूरी मानवता तक पहुंचाया था। 11 सितंबर को जो कीर्तिमान स्वामी जी ने स्थापित किया था उसका अनुसरण उम्मीद है कि युवा करेंगे। राष्ट्रपति ने विधि विश्वविद्यालय के शिलान्यास का उल्लेख कर कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय विधि व्यवस्था हमारे राष्ट्र और समाज में एक है। कक्षा 12 के बाद ही विधि में छात्र हिस्सा लेते हैं। स्कूल स्तर से ही कानून के क्षेत्र में कॅरियर बनाते हैं। विधि शिक्षण के सभी संस्थानों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाए। उम्मीद है यहां श्रेष्ठतम व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों के प्रति आभार भी जताया। समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने लंबित मुकदमों पर चिंता जताई। उन्होंने बार और बेंच को मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

इसके पहले तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंच पर राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना, केन्द्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू , प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द भूषण सरन के तैल चित्र का राष्ट्रपति ने अनावरण भी किया।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति विनीत सरन, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी भी मौजूद रहे।

Tags: National newspraygraj newspresident Ramnath Kovind
Previous Post

प्राईवेट कंपनियों को लीज पर दिए जाएंगे स्टॉक में पड़े कोच, इंडियन रेलवे का फैसला

Next Post

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा कोष, भारतीय खजाने में कैद इतने डॉलर..

Writer D

Writer D

Related Posts

President Murmu took a flight in a Rafale fighter jet.
Main Slider

देश की पहली नागरिक ने राफेल से भरी उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास!

29/10/2025
Gold
Business

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी फिसली

29/10/2025
Cyclone Montha
Main Slider

चक्रवात मोन्था का तांडव! तेज़ हवाएं, मूसलाधार बारिश और तबाही के दृश्य हर तरफ़

29/10/2025
Face Pack
Main Slider

इन तरीकों से लगाएं फेसपैक, चेहरे पर आएगी रौनक और चमक

29/10/2025
Henna
फैशन/शैली

मेंहदी में मिलाकर लगाए ये, बाल बनेंगे खूबसूरत

29/10/2025
Next Post
foreign reserve

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा कोष, भारतीय खजाने में कैद इतने डॉलर..

यह भी पढ़ें

when will schools open

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा- दीवाली से पहले नहीं खोले जाएंगे स्कूल

11/10/2020
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

17/09/2025
Ajmer Blackmail Case

अजमेर ब्लैकमेल कांड: छह आरोपिताें को उम्र क़ैद की सजा, पांच-पांच लाख रुपये जुर्माना

20/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version