• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान का बढ़ता वर्चस्व, अफगान के तीन और शहरों पर कमाया कब्जा

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, खाना-खजाना
0
Taliban

Taliban

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में सेना के लिए तालिबान का सामना करना मुश्किल होता दिख रहा है। एजेंसियों के मुताबिक, मंगलवार को ही तीन बड़े शहर तालिबान के कब्ज़े में आ गए हैं। तालिबान की ओर से लगातार अफगानिस्तान के प्रांतों की राजधानियों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। इनमें ताज़ा नाम पुल-ई-खुमरी, फैज़ाबाद, फराह का जुड़ा है।

पिछले दो से तीन दिनों में तालिबान ने करीब एक दर्जन शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद अफगानी सरकार और सेना के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। तालिबान ने पिछले तीन दिनों में जिन नौ शहरों पर कब्जा जमाया है, उनमें से कुछ काबुल के बिल्कुल नज़दीक हैं।

यही वजह है कि अब तालिबान का वर्चस्व काफी हदतक बढ़ता दिख रहा है और धीरे-धीरे अमेरिकी सेना के बाहर निकलते ही अफगानी सेना कमज़ोर होती दिख रही है।

इस सबके बीच बुधवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी मज़ार-ए-शरीफ का दौरा कर रहे हैं। यहां पर राष्ट्रपति को सेना के अधिकारियों से मुलाकात करनी है, जो यहां से तालिबान के लड़ाकों का मुकाबला कर रहे हैं। काबुल के बाद अब मज़ार-ए-शरीफ ही कुछ शहरों में से एक है, जो अब भी अफगानी सरकार के कब्ज़े में है।

राज कुंद्रा की जमानत याचिका का मुंबई पुलिस ने किया विरोध, कहा- विदेश भागने का है डर

बता दें कि मज़ार-ए-शरीफ से बीते दिन ही भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों, कॉन्सुलेट में कार्यरत अधिकारियों, स्टाफ को वापस अपने मुल्क बुला लिया है। मंगलवार शाम को स्पेशल फ्लाइट के जरिए लोगों को मज़ार-ए-शरीफ से वापस भारत लाया गया है।

अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने भी अपने देश की बुरी होती स्थिति पर दुनिया से मदद की अपील की है। राशिद खान ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि प्रिय, वर्ल्ड लीडर्स। मेरा देश इस वक्त मुश्किल में है, हज़ारों निर्दोष बच्चे, महिलाएं, लोग शहीद हो रहे हैं, घर बर्बाद हो रहे हैं।

राशिद खान ने दुनिया से अपील की है कि हमें ऐसे संकट में छोड़कर ना जाएं। हम शांति चाहते हैं, अफगानियों की मौत होने से बचाइए। बता दें कि राशिद खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं, जो भारत समेत दुनिया के सभी क्रिकेटिंग नेशन में काफी मशहूर हैं।

अगर काबुल समेत कुछ शहरों को छोड़ दें तो अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्से पर इस वक्त तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबानी लड़ाके लगातार अपना वर्चस्व बढ़ा रहे हैं, आम लोग जान बचाकर अपने घरों में छुपने की कोशिश में हैं तो तालिबानी लड़ाके सरकारी दफ्तरों को निशाना बना शहरों पर अपना हक जमा रहे हैं।

Tags: # world newsafganistan newscrime newsinternational NewsTaliban
Previous Post

राज कुंद्रा की जमानत याचिका का मुंबई पुलिस ने किया विरोध, कहा- विदेश भागने का है डर

Next Post

पीएम मोदी से आज मिल सकते है कैप्टन अमरिंदर, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
Next Post
modi-amrinder

पीएम मोदी से आज मिल सकते है कैप्टन अमरिंदर, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती व्यवस्था में रिफार्म करके, परफॉर्म करते हुए ट्रांसफर किया : योगी

20/03/2021
Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने दिये कुर्की के आदेश

25/08/2022
pm modi

हर गांव में तेज इंटरनेट उपलब्ध कराएगी सरकार : मोदी

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version