• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने दिये कुर्की के आदेश

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, लखनऊ
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को एमपी/एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर भगोड़ा घोषित कर दिया है। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी लंबे समय से फरार है और पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बी जारी किया गया था।

लखनऊ पुलिस ने एमपी/एमएलए कोर्ट में एक रिपोर्ट जमा की थी। इसी के आधार पर स्पेशल कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।  एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का नोटिस भी जारी किया है।

मुख्तार अंसारी के बेटा अब्बास अंसारी शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में वांछित है। अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस ने यूपी में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही पंजाब और राजस्थान में भी धरपकड़ की कोशिश की। विधायक/सांसद की स्पेशल कोर्ट ने 14 जुलाई को अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

यूपी पुलिस की 12 से ज्यादा टीमों ने यूपी समेत 8 राज्यों में 135 जगहों पर छापेमारी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए ही अब्बास अंसारी ने राष्ट्रपति चुनाव में भी मतदान नहीं किया था। हाल में अब्बास अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर करने का आवेदन किया था, लेकिन 2 घंटे बाद ही इस एप्लीकेशन को वापस ले लिया गया।

नहीं रहे डायरेक्टर सावन कुमार, फेफड़ों की बीमारी से थे ग्रसित

अब्बास अंसारी पर लखनऊ पुलिस को बगैर बताए शस्त्र लाइसेंस नई दिल्ली ट्रांसफर कराने का आरोप है। इसी को लेकर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उस पर एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी कर कई शस्त्र लेने का भी आरोप है। अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को शस्त्र लाइसेंस को लेकर एक मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने धारा 467, 468, 471, 420 और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।

Tags: Abbas Ansaricrime newsLucknow Newsmau newsMukhtar Ansari
Previous Post

नहीं रहे डायरेक्टर सावन कुमार, फेफड़ों की बीमारी से थे ग्रसित

Next Post

दूसरी बार गिरफ्तार हुए भाजपा नेता टी राजा, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
T Raja Singh

दूसरी बार गिरफ्तार हुए भाजपा नेता टी राजा, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

यह भी पढ़ें

shivraj singh chauhan

शिवराज ने कहा- कोई उन्हे ‘नालायक’ कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वे जनता के सेवक रहेंगे

20/09/2020
Kamal Haasan

श्रुति हासन ने पिता कमल हासन को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

07/11/2022
Mayor Anjum Ara

‘होली पर 2 घंटे ब्रेक’ वाले बयान पर मेयर अंजुम आरा ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी

12/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version