• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ind vs Eng: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसा इंग्लैंड, 218 रनों पर ढेर हुए अंग्रेज़

Writer D by Writer D
07/03/2024
in खेल
0
Ind vs Eng
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां टेस्ट मैच (Ind vs Eng, 5th Test) आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहे हैं। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए हैं और पूरी टीम 218 रनों के स्कोर पर ढेर हो गयी है।

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद दोनों के बीच पहले विकेट लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को तोड़ते हुए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बेन डकेट को 27 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 100 के स्कोर पर इंग्लैंड की दूसरा झटका लगा। कुलदीप ने ओली पोप को 11 के स्कोर पर वापस भेजा।

पहले दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 25.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। जैक क्राउली 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, लंच के बाद इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में 94 रन के भीतर अपने 6 विकेट खो दिये। इंग्लैंड को तीसरा झटका 137 के स्कोर पर लगा। कुलदीप ने खतरनाक दिख रहे क्रॉली को 79 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 175 के स्कोर पर उन्होंने 100वां टेस्ट मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर चुनी बैटिंग, भारत के लिए देवदत्त का डेब्यू

बेयरस्टो के आउट होने के बाद जडेजा ने जो रूट को 26 रन के निजी स्कोर पर वापस भेजा। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए। वह इस पारी में कुलदीप का पांचवां शिकार बनें। फिर अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर. अश्विन ने टॉम हार्टले और मार्क वुड को सस्ते में वापस भेजा। टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने 55 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिया था।

टी-ब्रेक के बाद बेन फॉक्स और शोएब बशीर ने मिलकर 24 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 218 रन तक पहुंचाया। इसके बाद अश्विन ने फॉक्स और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी को समाप्त किया। भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इसके अलावा अश्विन को 4 और रविन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला।

Tags: cricket newsCricket News in HindiEngland teamind vs engind vs eng 5th testIndia Teamkuldeep yadavsports newssports news in hindi
Previous Post

पीएम मोदी ने पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा, हाथ जोड़कर किया नमन

Next Post

टाइम्स स्कावयर पर हर-हर महादेव और शिव शंभू, न्यूयॉर्क में महाशिवरात्री की धूम

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
Mahashivratri celebration in Times Square

टाइम्स स्कावयर पर हर-हर महादेव और शिव शंभू, न्यूयॉर्क में महाशिवरात्री की धूम

यह भी पढ़ें

'RRR' broke record, rights sold for 325 crores

‘आरआरआर’ की हुई रिकॉर्ड तोड़ डील, 325 करोड़ में बिके राइट्स

22/05/2021
children

चुभती गर्मी में नौनिहाल खुले में पढ़ने को मजबूर, न पानी की व्यवस्था न शौचालय का प्रबंध

18/05/2022

राहुल गांधी में लगती है निरंतरता की कमी : शरद पवार

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version