• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IND VS NZ: चिन्नास्वामी में चित हुई टीम इंडिया, बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
17/10/2024
in खेल
0
IND vs NZ

IND vs NZ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूजीलैंड की जो टीम श्रीलंका जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 0-2 से हारी उसी टीम ने टीम इंडिया (India) को बेंगलुरु में नाको चने चबवा दिए। बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी एम चिन्नास्वामी की पिच पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में सिर्फ 46 रन ही बनाए। हालत ये रही कि टीम इंडिया (India) के 2 ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंचे, वहीं आधी टीम खाता ही नहीं खोल पाई। विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का तो खाता ही नहीं खुला। ऋषभ पंत 20 रन बनाकर टीम के लीडिंग रन स्कोरर रहे।

टीम इंडिया (India) का सबसे छोटा स्कोर

46 रन टीम इंडिया (India) का अपनी घरेलू सरजमीं पर सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रनों पर ढेर हुई थी। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का ये तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2020 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों पर ढेर हुई थी और अब ये टीम अपने ही घर पर 50 रन तक नहीं पहुंच पाई।

चिन्नास्वामी में चित हुई टीम इंडिया (India)

चिन्नास्वामी के जिस मैदान पर छक्के-चौकों की बारिश होती है, उसी मैदान पर टीम इंडिया के लिए रन बनाना दूभर हो गया। खेल के दूसरे दिन सिक्के की बाजी कप्तान रोहित शर्मा ने जीती और उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने खेल कर दिया।

UPPSC PCS प्री एग्जाम स्थगित, 27 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा

टिम साउदी ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया, जिन्होंने रोहित शर्मा को महज 2 रन पर बोल्ड किया। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और ये खिलाड़ी बिना खाता खोले निपट गया। इसके बाद सरफराज खान के साथ भी यही हुआ।

नहीं रुका विकेट गिरने का सिलसिला

ऐसा लगा कि ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल पारी संभाल लेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के मंसूबे अलग थे। विलियम ओरौर्के ने यशस्वी जायसवाल को भी आउट कर दिया। केएल राहुल भी खाता नहीं खोल पाए और टीम इंडिया ने आधी टीम 33 रन पर गंवा दी। इसके बाद दो मानों विकेट गिरने की लाइन ही लग गई। जडेजा और अश्विन भी जीरो पर निपटे और देखते ही देखते टीम इंडिया शर्मनाक स्कोर पर सिमट गई। जो कि घरेलू टेस्ट मैच में उसका सबसे कम स्कोर है।

Tags: cricket newsind vs nzsports news
Previous Post

निकिता पोरवाल के सिर सजा Femina Miss India 2024 का ताज

Next Post

‘मैं नायब सिंह…’, सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Salman Ali Agha
Main Slider

PAK कप्तान ने बॉलर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा, कही ये बात

16/02/2026
Next Post
Nayab Singh Saini

'मैं नायब सिंह...', सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

यह भी पढ़ें

jio prepaid plans

Jio रिलायंस दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल

28/04/2021
BJP leader Vishnu Savara dies

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु सावरा का लंबी बीमारी के बाद निधन

10/12/2020
suryakumar yadav virat kohli

मैदान पर सूर्यकुमार यादव को स्लेजिंग करते नजर आए विराट कोहली

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version