Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2024 में भाजपा को हराएगा इंडी गठबंधन: शिवपाल

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन 2024 के लिए ही बना है। गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को हराएगा।

सपा महासचिव ने बुधवार को यहां में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब वहां सरकार बन गई है। वह वहां पर अच्छा चलाए अच्छा देखे, यूपी तो हम लोग देख लेगे।

भाजपा पर एक बार फिर आरोप लगते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था तो है ही नहीं, अपराध बढ़ रहे हैं, साथ ही घटनाओं के साथ साथ भ्र्ष्टाचार भी बहुत है। मंहगाई भी बहुत है, जनता परेशान है।

लखनऊ का निकला संसद में अराजकता फैलाने वाला युवक, करता है ये काम

2024 में सपा यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस पर जवाब देते हुए कहा कि अब तो इंडी गठबंधन चुनाव लड़ेगा। यह तय हो जाएगा अभी समय है , सब सामने आ जाएगा।

Exit mobile version