• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धोया, 32 साल बाद रचा इतिहास

Desk by Desk
19/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
ब्रिस्बेन टेस्ट Brisbane Test,

ब्रिस्बेन टेस्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिस्बेन। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैथे और आखिरी टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया है। भारत को जीतने के लिए 328 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला था जो उसने मैच के आखिरी दिन आज सात विकेट खोकर आखिरी सत्र में हासिल कर लिया है। गाबा में आस्ट्रेलिया को 32 साल बाद हार मिली है।

इसी के साथ भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी है। भारत ने पिछले आस्ट्रेलिया दौरे पर 2018-19 में यह ट्रॉफी आस्ट्रेलिया में ही जीती थी। भारत की इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत, शुभमन गिल और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा। गिल ने 91 रनों की पारी खेल भारत की जीत की उम्मीदें जगाई जिन्हें पुजारा ने संघर्षपूर्ण 56 और पंत ने नाबाद 89 रनों की पारी खेल पूरा किया।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर पहुंचा, ब्रिस्बेन में रचा इतिहास

गिल और पुजारा ने 114 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पुजारा ने पंत के साथ 61 रन जोड़े। पंत ने फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 53 रन जोड़ टीम को जीत दिलाई। पंत के साथ बेहतरीन साझेदारी करने वाले सुंदर ने 22 रन बनाए। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे। भारत पहली पारी में 336 रन ही बना सकी थी।

पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 33 रनों की बढ़त लेकर उतरी थी। दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पांच और शार्दूल ठाकुर ने चार विकेट ले आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत को हालांकि 328 रनों की मुश्किल चुनौती मिली थी, जिसे उसने अपने जुझारूपन और हार न मानने की जिद से हासिल कर लिया।

Tags: AustraliaBrisbane TestdefeatedGaba International StadiumIndia beat Australia by 3 wicketsindian cricket teamlast Test matchthree wicketsआखिरी टेस्ट मैचआस्ट्रेलियागाबा इंटरनेशनल स्टेडियमतीन विकेटब्रिस्बेन टेस्टभारतीय क्रिकेट टीमहराया
Previous Post

गोंडा : जिंदा इंसान को बताया मृत और करी गई धांधली, जानिए मामला

Next Post

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत, बीसीसीआई ने पांच करोड़ बोनस किया का ऐलान

Desk

Desk

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत India's historic win in Brisbane Test

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत, बीसीसीआई ने पांच करोड़ बोनस किया का ऐलान

यह भी पढ़ें

sleeping

कैसे सोती है आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड? सोने के तरीके से जाने उसका राज

22/08/2025
UTI

बढ़ गई हैं UTI इंफेक्शन की परेशानी, ये उपाय पहुंचाएंगे राहत

12/03/2024
ISRO

ISRO की बड़ी उपलब्धि, ब्रिटिश कंपनी के 36 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version