• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडारण करेगा भारत

Desk by Desk
20/07/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत की योजना अमेरिका के रणनतिक पेट्रोलियम भंडार में कच्चे तेल का भंडारण करने की है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कच्चे तेल का इस्तेमाल न सिर्फ आपात स्थिति में किया जाएगा, बल्कि किसी तरह का मूल्य लाभ होने पर व्यापार के लिए भी किया जाएगा। भारत और अमेरिका ने 17 जुलाई को आपातकालीन कच्चे तेल भंडारण पर सहयोग के लिए शुरुआती करार किया है। इसमें भारत द्वारा अमेरिका में कच्चे तेल का भंडारण करने की संभावना भी शामिल है।

बैंक ऑफ अमेरिका: इस साल दूसरी छमाही के व्यस्त रहने की उम्मीद

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह एक अच्छी अवधारणा है, लेकिन इसके साथ कई शर्तें भी जुड़ी हैं। सबसे पहले भारत को अमेरिका में तेल भंडारण के लिए किराया देना होगा। यह किराया कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत के ऊपरी स्तर पर होगा। अधिकारी ने कहा कि इसका दूसरा विकल्प है कि हम अपना रणनीतिक भंडार बनाएं। लेकिन इसमें काफी पूंजी खर्च करनी पड़ेगी और निर्माण में कुछ वर्ष लगेंगे। ऐसे में तत्काल रणनीतिक भंडारण के लिए किराया देना ज्यादा अच्छा विकल्प होगा।

अमेरिका में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (एसआरपी) का निर्माण और रखरखाव निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है। कोई देश अमेरिका में भंडारित तेल का इस्तेमाल खुद की जरूरत या कीमत के मोर्चे पर फायदा होने की स्थिति में व्यापार के लिए कर सकता है। अधिकारी ने कहा कि यदि कीमतें नीचे आती हैं, तो आपको नुकसान भी होता है।

भारत की कोनेरू हम्पी फाइनल में हारीं

अधिकारी के अनुसार यदि समुद्री मार्ग बाधित होता है, तो अमेरिका में भंडारण से भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, क्योंकि आप अपने भंडार का लाभ नहीं ले सकते। अमेरिका से कच्चा तेल मंगाने में एक महीने का समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कच्चे तेल का भंडारण एक तरह से कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए की जाने वाली हेजिंग है। सभी तरह की हेजिंग की लागत होती है।

Tags: Crude OilIndiapetroleum reservesUSAअमेरिकाकच्चा तेलकच्चे तेल का उत्पादनपेट्रोलियम भंडारभारत
Previous Post

भारत की कोनेरू हम्पी फाइनल में हारीं

Next Post

कोरोना बीमाधारकों को नहीं मिला कैशलेस ईलाज

Desk

Desk

Related Posts

wall collapse
क्राइम

इमारत की दीवार गिरने से 7 की मौत, भारी बारिश बनी वजह

09/08/2025
CM Dhami
Main Slider

धराली आपदा प्रभावितों को पांच लाख देगी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने की दो अहम घोषणाएं

09/08/2025
Massive fire breaks out in Delhi hospital
Main Slider

दिल्ली के अस्पताल में लगी भीषण आग, शीशे तोड़कर निकाले गए मरीज

09/08/2025
NDMA took information about the rescue
राजनीति

एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू में आ रही चुनौतियों के बारे में भी पूछा

08/08/2025
Hero company's two wheeler showroom building collapsed
Main Slider

हीरो कंपनी टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग भरभराकर गिरी, 3 की मौत; कई मलबे में दबे

08/08/2025
Next Post
कोरोना कवच पॉलिसी

कोरोना बीमाधारकों को नहीं मिला कैशलेस ईलाज

यह भी पढ़ें

Suvendu Adhikari

सुवेन्दु अधिकारी और उनके भाई पर लगा चोरी का आरोप, FIR दर्ज

06/06/2021

CM पुष्कर ने जल-जीवन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

08/08/2021
Laxmikant Vajpayee

मैं छाती पे पैर रखकर नाचता हूं, रोके जाने पर भड़के लक्ष्मीकांत वाजपेयी

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version