• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक ऑफ अमेरिका: इस साल दूसरी छमाही के व्यस्त रहने की उम्मीद

Desk by Desk
20/07/2020
in Categorized
0
बैंक ऑफ अमेरिका

बैंक ऑफ अमेरिका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) को कोविड-19 संकट के बावजूद पहले से तय सौदों के चलते चालू वर्ष की दूसरी छमाही के व्यस्त रहने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पहली छमाही में भी बोफा सौदे कराने की रैकिंग में भारत में दूसरे स्थान पर रहा था। बोफा का मानना है कि महामारी से प्रभावित क्षेत्र में एकीकरण बढ़ने और वित्तीय संस्थानों के पूंजी जुटाने में वृद्धि के चलते सौदों में तेजी बरकरार रहेगी।

कारोबार में व्यापक सुधार की उम्मीद

बोफा के भारत में निवेश बैंकिंग के प्रमुख राज बालकृष्णन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह महामारी पिछले अन्य संकटों से अलग है, पिछले सभी संकट कारोबारी संकट थे। उन्होंने कहा, ”फरवरी तक कंपनी सही तरह से काम कर रही थी। इसके कारोबार को जो भी नुकसान होने की संभावना है, वह सिर्फ लॉकडाउन के चलते। एक बार लॉकडाउन उठ जाएगा और परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी तो यह फिर से सही तरीके से काम करने लगेगी तब तक के लिए कंपनी के पास संकट से निपटने के लिए पर्याप्त नकदी है। बालकृष्णन ने कारोबार में व्यापक सुधार की आशा जताई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू का प्रबंधन

उन्होंने कहा कि इसलिए इस समय सबसे बेहतर प्रतिफल देने वाला काम वित्तीय संस्थानों के पूंजी जुटाने की योजनाओं को अंजाम देने वाला है। बालकृष्णन ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ी हिस्सेदारी बेची। इससे पहली छमाही में हुए सौदों का कुल मूल्य करीब 44 अरब डॉलर रहा। बोफा ने ही जून में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू का प्रबंधन किया था। इसके अलावा फेसबुक को जियो में हिस्सेदारी खरीदने के लिए परामर्श सेवाएं दी थीं। इसके अलावा एसबीआई कार्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को भी बोफा ने ही अंजाम दिया।

बाजार रुख पर नजर रखने वाली कंपनी ‘मर्जरमार्केट के अनुसार निवेश बैंकिंग की रैकिंग में बोफा पहली छमाही में दूसरे स्थान पर रहा। कंपनी ने इस दौरान 6.7 अरब डॉलर के सौदों को अमलीजामा पहनाया। यह 17.6 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है। जबकि इस सूची में पहले स्थान पर मॉर्गन रही,  जिसने कुल 13 अरब डॉलर के नौ सौदों को अंजाम दिया।

Tags: Bank of AmericaCOVID-19 crisisjio platformsReliance Industriesकोविड-19 संकटजियो प्लेटफॉर्म्सफेसबुकबैंक ऑफ अमेरिकारिलायंस इंडस्ट्रीज
Previous Post

मंगलवार को चांद दिखा तो 31 जुलाई को ईदुलजुहा, नहीं तो एक अगस्त को मनाई जाएगी

Next Post

भारत की कोनेरू हम्पी फाइनल में हारीं

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
कोनेरू हम्पी

भारत की कोनेरू हम्पी फाइनल में हारीं

यह भी पढ़ें

Explosion

प्लाई फैक्ट्री के केमिकल टैंक में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत

05/05/2021
Valentine's Day

Vaelentine Day पर दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं शहनाज हुसैन की ये टिप्स

07/02/2026
CM Dhami

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version