• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वनडे सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, टॉस 1 बजे

Desk by Desk
26/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल, नई दिल्ली
0
वनडे सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

वनडे सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैदान पर होगा। मेजबान टीम का इरादा इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का है। वहीं इंग्लैंड वनडे सीरीज में वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी। भारत के लिए रोहित शर्मा की चोट चिंता का विषय है। दूसरे मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं अभी इस पर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया।

रोहित शर्मा दूसरे वनडे के लिए फिट हैं या नहीं अभी इस पर टीम मैनेजमेंट का रुख साफ नहीं है। पहले वनडे के दौरान रोहित की कोहनी पर मार्क वुड की गेंद लगी थी। अगर वह फिट नहीं है तो दूसरे वनडे में हिटमैन का खेलना संदिग्ध है। अगर रोहित नहीं खेलते हैं तो ऐसे में शिखर धवन के साथ शुभमन गिल भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। महज तीन एकदिवसीय मैच पुराने शुभमन गिल ने अपना आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

यूपी पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इंकार

मौजूदा समय में टीम इंडिया का मध्यक्रम काफी मजबूत है। मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और केएल राहुल दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थित में टीम को मैच जिताने का दमखम रखते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे एकदिवसीय के दौरान सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर सकते हैं। सूर्यकुमार के मध्यक्रम में आने से टीम इंडिया को और मजबूती मिलेगी। ऐसे में भारतीय टीम किसी भी तरह का लक्ष्य हासिल कर सकती है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

पहले एकदिवसीय मैच में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला था। उनकी जगह टीम इंडिया ने केएल राहुल को तरजीह दी। राहुल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। पहले वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 43 गेंदों पर 62 रनों की आकर्षक पारी खेली। दूसरे वनडे में एक बार फिर केएल राहुल के खेलने की पूरी उम्मीद है।

अपने डेब्यू वनडे में धूम मचाने वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या एक बार फिर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर सकते हैं। पहले मैच में क्रुणाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पहले मैच में फेल रहे हार्दिक से दूसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कुल मिलाकर मैच में पांड्या ब्रदर्स ऑलराउंडर्स की भूमिका में नजर आएंगे।

स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप यादव को दूसरे वनडे में बाहर रहना पड़ सकता है। पहले वनडे में कुलदीप काफी महंगे साबित हुए और वह कोई विकेट नहीं ले पाए। कुलदीप ने 9 ओवर के स्पेल में 68 रन खर्च किए थे। ऐसे में युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है।

दूसरे वनडे में भारत तेज गेंदबाजों में परिवर्तन नहीं करना चाहेगा। भुवनेश्वर कुमार अपनी लय हासिल कर चुके हैं और वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर भी भारत के लिए अति महत्वपूर्ण समय में विकेट झटक रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने डेब्यू वनडे में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए थे। ऐसे में टीम इंडिया तेज गेंदबाजों में परिवर्तन नहीं करना चाहेगी।

संभावित एकादश

शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: Cricket News ImagesCricket News PhotosIndia vs england 2nd odiindia vs england 2nd odi playing 11india vs england 2nd odi playing 11 captainindia vs england 2nd odi playing 11 player predictindia vs england 2nd odi playing xi predictionindia vs england playing xi 2nd odiLatest Cricket News PhotographsLatest Cricket News photosइंडिया vs इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
Previous Post

राजस्थान कॉपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाली 385 वैकेंसी, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

Next Post

बिहार के मंत्री आज जारी करेंगे बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, यहां देखें अपना रिजल्ट

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
Next Post
Bihar Board

बिहार के मंत्री आज जारी करेंगे बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, यहां देखें अपना रिजल्ट

यह भी पढ़ें

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सेना का  एक जवान घायल

30/07/2020
Bada Mangal

जानें कब-कब है ‘बड़ा मंगल’, इस दौरान भूलकर भी न करें इन दिशाओं में यात्रा

25/05/2024
cm yogi

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version