• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश को मिला नया CJI, राष्ट्रपति ने संजीव खन्ना को दिलाई शपथ

Writer D by Writer D
11/11/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sanjeev Khanna

Sanjeev Khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) को भारत के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिला दी है। शपथ ग्रहण समारोह आज राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे हुआ। जस्टिस खन्ना, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे और मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। जस्टिस खन्ना देश के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं। वो चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं। साथ ही वो 13 मई साल 2025 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

जस्टिस खन्ना (Sanjeev Khanna) साल 2019 से सुप्रीम कोर्ट के जज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो चुनावी बॉन्ड के साथ-साथ, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, ईवीएम की पवित्रता को बनाए रखने और अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने जैसे फैसलों में शामिल थे। जस्टिस खन्ना का जन्म 14 मई, 1960 में दिल्ली स्थित एक परिवार में हुआ था। उनके पिता जज देव राज खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट में जज रहे हैं। साथ ही वो शीर्ष अदालत के प्रमुख पूर्व न्यायाधीश एच आर खन्ना के भतीजे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से लॉ की पढ़ाई की। साथ ही वो राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।

जस्टिस खन्ना (Sanjeev Khanna) ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल और शुरुआत में तीसहजारी परिसर में जिला अदालतों में और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की। साथ ही उन्होंने आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में लंबे समय तक काम किया। साल 2004 में, उन्हें दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) के रूप में नियुक्त किया गया था। जस्टिस खन्ना ने अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में दिल्ली हाई कोर्ट में कई आपराधिक मामलों में केस लड़े।

24 अक्टूबर को हुआ नियुक्ति का ऐलान

मुख्य न्यायाधीश रहे डी वाई चंद्रचूड़ ने 16 अक्टूबर को जस्टिस संजिव खन्ना के नाम की सीजेआई के पद के लिए सिफारिश की थी। इसी के बाद केंद्र ने आधिकारिक रूप से जस्टिस खन्ना की चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्ति का ऐलान 24 अक्टूबर को किया था। शुक्रवार को सीजेआई के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ का आखिरी कार्य दिवस था। इस के बाद उन्हें शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों, वकीलों और कर्मचारियों ने जोरदार विदाई पार्टी दी और उनका 2 साल का सफल कार्यकाल पूरा हुआ।

Tags: delhi newsNational newsSanjeev Khanna
Previous Post

महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ा एक्शन, 28 बागियों को किया निलम्बित

Next Post

‘अयोध्या की बुनियाद हिला देंगे…’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सीएम योगी करेंगे कई योजनाओं का शुभारंभ

26/06/2025
CM Dhami
Main Slider

लोकतंत्र सेनानियों का हित और कल्याण हमारी प्राथमिकता- सीएम धामी

26/06/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले जत्थे को प्रदान किया किट

26/06/2025
CM Bhajanlal Sharma
Main Slider

पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित अन्त्योदय का संकल्प हमारी सरकार का मूल मंत्र: भजनलाल

26/06/2025
Transgenders
Main Slider

ट्रांसजेंडर्स को सीएम युवा अभियान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार

26/06/2025
Next Post
Terrorist Pannu

'अयोध्या की बुनियाद हिला देंगे...', खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

यह भी पढ़ें

OnePlus Nord 4

OnePlus Nord 4 5G पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, Amazon पर है ऑफर

02/08/2024

कार्तिक आर्यन बोले- ‘सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टॉम-जैरी कोरोना वैक्सीन के इंतजार में

12/09/2020
CS Upadhyay

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के न्यायविद् प्रपौत्र की मांग, अनुच्छेद 348 में संशोधन का विषय चौबीस के चुनावी घोषणा-पत्र में शामिल करें नरैण-दादू

28/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version