Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा : स्वतंत्रदेव

swatantra dev

swatantra dev

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( Swatantradev ) ने कहा है कि आज पूरे विश्व पर कोई भी संकट आए तो दुनिया भर के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की तरफ देखते हैं। पीएम मोदी ने भारत का वह सम्मान लौटाया है, जो हमारे देश को विश्व गुरु के पद पर विभूषित करेगा। स्वतंत्रदेव सिंह ( Swatantradev ) ने रविवार को अंबेडकरनगर के आलापुर, जलालपुर और टांडा विधानसभा में जनसभा की और वोटरों से कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से क्या कुछ बदल सकता है, यदि इसका उदाहरण देखना हो तो आज प्रधानमंत्री मोदी का जो सम्मान पूरे विश्व में है, वह आपको देखना चाहिए। पहले कोरोना और अब रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध, दुनिया पर जिस तरह से संकट के बादल छा रहे हैं, उसके मद्देनजर हमारे देश का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा।

10 मार्च को मोबाइल ऑफ कर विदेश चले जायेंगे अखिलेश : स्वतंत्रदेव

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारत विरोधी शक्तियां आज पूरे देश में सक्रिय हैं और भारत को आगे बढ़ते हमारे दुश्मन देखना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश का तीव्र विकास सुनिश्चित होगा बल्कि दुनिया में भारत का दबदबा और बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी जितने मजबूत होंगे, देश उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का साथ देने वाली देश विरोधी ताकतों और टुकड़े-टुकड़ें गैंग को सत्ता से दूर रखने की जरूरत है।

चाचा को चुनाव में ना रथ में मिली सीट…., स्वतंत्रदेव ने तस्वीर शेयर कर कसा तंज

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी से प्यार करता है और उन्हें पता है कि उनका एक-एक वोट प्रदेश और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है। एक मजबूत उत्तर प्रदेश तभी बनेगा जब भारत देश मजबूत रहेगा।

Exit mobile version