• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LDA के दो निलंबित बाबू को VC इंद्रमणि त्रिपाठी ने किया बर्खास्त, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
25/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
LDA

LDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने छवि खराब करने वाले दो बाबूओं को बर्खास्त कर दिया है। बाबू अजय वर्मा एवं मुसाफिर सिंह को वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश के बाद बर्खास्त किया गया है। यह दोनों बाबू काफी समय से निलम्बित चल रहे थे। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अवैध कब्जेदारों को बढ़ावा का आरोप

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण में(LDA)  कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात अजय वर्मा पर गोमती नगर के वास्तुखण्ड स्थित भवन संख्या-3/710 के निरस्तीकरण की सूचना न देने तथा उक्त भवन की पत्रावली चार्ज में न देने एवं परोक्ष रूप से अवैध कब्जेदारों को बढ़ावा देते का आरोप है । इसकी वजह से प्राधिकरण को आर्थिक नुकसान हुआ था। इसकी वजह से उसको निलम्बित किया गया था।

मृतक की आईडी का किया गया प्रयोग

अजय वर्मा पर गोमती नगर के वास्तुखण्ड में स्थित अलग-अलग भूखण्डों के संदर्भ में अन्य व्यक्तियों का नाम बिना अनुमति के कम्प्यूटर पर मृतक लोगों की आईडी का प्रयोग कर दिया। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी गयी। जांच के दौरान आरोपी बाबू अपने तैनाती स्थल से गायब हो गया तथा मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया गया।

90 लाख रुपए वसलूने का आरोप

विधि अनुभाग में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत मुसाफिर सिंह द्वारा एक भूखण्ड का समायोजन कराकर रजिस्ट्री कराने के नाम पर बैजनाथ से 55 लाख रुपए व उसके साथी राकेश चन्द्र से 45 लाख रुपए अनैतिक रूप से लिए। एक वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी मुसाफिर सिंह द्वारा जमीन का समायोजन नहीं कराया गया। बैजनाथ एवं राकेश चन्द्र द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर मुसाफिर सिंह ने इनकार कर दिया।

छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही योगी सरकार

मुसाफिर सिंह द्वारा किए गए इस कृत्य से हुई मानसिक व आर्थिक परेशानी के चलते बैजनाथ ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, जिस पर मुसाफिर सिंह के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। , जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मामले में कनिष्ठ लिपिक मुसाफिर सिंह को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच प्रचलित की गयी थी। अब उसे भी बर्खास्त कर दिया गया है।

Tags: LDALucknow News
Previous Post

छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही योगी सरकार

Next Post

UPSC ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Bihar Vidhan Parishad

UPSC ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

22/10/2021
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

किसान आंदोलन के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए आगे आया सुप्रीम कोर्ट, दिया ये प्रस्ताव

16/12/2020
Garden Decoration

इन चीजों का इस्तेमाल कर सजाएं अपना गार्डन

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version