• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिरुपति एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
chandrababu naidu

chandrababu naidu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू सोमवार को रेनीगुंटा में तिरुपति हवाईअड्डे के आगमन लाउंज में धरने पर बैठ गए। पुलिस उन्हें शहर में प्रवेश से रोकने के लिए हिरासत में लेना चाह रही थी।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से बहस की और यह जानना चाहा कि उन्हें तिरुपति और चित्तूर जाने से क्यों रोका जा रहा है

हैदराबाद से तिरुपति हवाईअड्डे पहुंचे नायडू स्थानीय निकाय के प्राधिकारियों की ‘ज्यादती’ के खिलाफ तिरुपति में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए थे। पुलिस ने हालांकि (शहरी स्थानीय निकाय) चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता और कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

CM नीतीश ने अपने जन्मदिन पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, देश भर में तेज हुई मुहिम

तिरुपति नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को कथित तौर पर तेदेपा के एक नेता की चाय की दुकान तोड़ दी थी जिसकी पत्नी 10 मार्च को होने वाले चुनावों में खड़ी है। इस घटना के विरोध में तेदेपा ने नायडू के नेतृत्व में प्रदर्शन का फैसला किया था। प्रदर्शन की इजाजत न होने पर तिरुपति अर्बन पुलिस ने हवाई अड्डे पर तेदेपा अध्यक्ष को हिरासत में लेना चाहा।

इस पर नाराज नायडू ने पुलिस अधिकारियों से पूछा, ‘मैं 14 सालों तक मुख्यमंत्री रहा और अब नेता विपक्ष हूं। क्या मुझे प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है? मैं जाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से क्यों नहीं मिल सकता?’

कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का वक़्त आ गया : पीएम मोदी

इसके बाद नायडू एयरपोर्ट लाउंज में ही जमीन पर बैठ गए। इससे पहले तिरुपति और चित्तूर में नायडू के दौरे से पहले पुलिस ने जिले के प्रमुख तेदेपा नेताओं को नजरबंद कर दिया था।

Tags: Andhra Pradesh NewsChandrababu NaiduNational news
Previous Post

CM नीतीश ने अपने जन्मदिन पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, देश भर में तेज हुई मुहिम

Next Post

NTA UGC NET के लिए आवेदन की है कल लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
NTA UGC NET

NTA UGC NET के लिए आवेदन की है कल लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें

deadbody found

डॉक्टरों की लापरवाही से डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

08/02/2021

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान और दीपदान पर पाबंदी, धारा 144 लागू

20/11/2020
दिशा रवि पहुंची हाईकोर्ट

दिशा रवि पहुंची हाईकोर्ट, निजी जानकारी लीक न किए जाने की मांग

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version