• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदर्शन से बौखलाए तालिबान ने महिलाओं पर बरसाए कोड़े, पत्रकारों को भी पीटा

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीते कुछ दिनों से काबुल समेत अलग-अलग शहरों में तालिबान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। अहम बात ये है कि इन प्रदर्शनों की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं। लेकिन तालिबान को ये प्रदर्शन नागवार गुज़र रहे हैं।

यही वजह है कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं, आम लोगों और उन प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान बरस पड़ा है। तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार के ऐलान करने के बाद काबुल में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया और सरकार में हिस्सेदारी की मांग की गई।

हालांकि, महिलाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन काफी छोटा था लेकिन इसने भी तालिबान को हिला दिया। तालिबान के लड़ाकों द्वारा महिलाओं को पीटा गया, वहीं वहां मौजूद पत्रकारों को भी मारा गया। अब सरकार गठन के तुरंत बाद तालिबान ने ऐलान कर दिया है कि बिना सरकार के परमिशन के किसी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां तालिबान के लड़ाकों द्वारा महिलाओं को पीटा जा रहा है। तालिबान के लड़ाकों ने महिलाओं और पत्रकारों को डंडों और रायफल की बट से मारा है। साथ ही कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें पीटा गया है।

तालिबान पर मेहरबान हुआ चीन, नई सरकार को देगा इतने डॉलर की मदद

महिलाओं द्वारा प्रदर्शन इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि तालिबान ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। स्कूल-कॉलेज में लड़के-लड़कियों की एक साथ पढ़ाई नहीं हो रही है, पहनावे को लेकर काफी रोक-टोक हो गई है, अभी महिलाएं काम नहीं कर पा रही हैं। जबकि तालिबान ने कहा था कि वह अपनी सरकार में महिलाओं को हिस्सेदारी देगा।

गौरतलब है कि काबुल के अलावा मजार ए शरीफ और अन्य शहरों में भी पिछले दो-तीन दिनों से प्रदर्शन तेज़ हुए हैं। वहीं अमेरिका के वॉशिंगटन में भी अफगानिस्तान के नागरिकों द्वारा प्रदर्शन किया गया है. तालिबान के अलावा अफगान नागरिकों में पाकिस्तान के प्रति भी गुस्सा है।

UP विधानसभा की वेबसाइट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने पोस्ट की आपत्तिजनक बातें

पाकिस्तान की वायुसेना ने हाल ही में पंजशीर इलाके में ड्रोन से हमले किए थे और तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों को निशाना बनाया था।

Tags: afganistankabul women protestReporterTalibantolo news
Previous Post

पाकिस्तान का तालिबानी आदेश, अब महिलाओं के ऐसे कपड़े पहनने पर लगी रोक

Next Post

हरतालिका तीज: पति की दीर्घायु के लिए शुरू हुआ महिलाओं का निर्जला व्रत

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Tauqeer Raza
Main Slider

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

27/09/2025
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

27/09/2025
PM Modi launched Swadeshi BSNL 4G Network
Main Slider

अब देश के कोने-कोने में मिलेगा फास्ट इंटरनेट, PM Modi ने लॉन्च किया Swadeshi 4G Network

27/09/2025
CM Yogi
Main Slider

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है… बरेली बवाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

27/09/2025
Five killed in horrific road accident on NH-9 in Gurugram
Main Slider

तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच लोगों की मौके पर मौत

27/09/2025
Next Post
Hartalika Teej

हरतालिका तीज: पति की दीर्घायु के लिए शुरू हुआ महिलाओं का निर्जला व्रत

यह भी पढ़ें

Dead Body

बिजली के करंट की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत, लाइनमैन झुलसा

01/08/2021

दूसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 50400 के नीचे सेंसेक्स

16/03/2021
priyanka singh

एबीवीपी चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला, राष्ट्र निर्माण की भावना ही संकल्प है : प्रियंका सिंह

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version