Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

थाने में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

Inspector Manoj Kumar

Inspector Manoj Kumar

सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार सुबह खुद को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गोली मार ली। पुलिस ने मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार (Inspector Manoj Kumar) मूल रूप से फतेहपुर जनपद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी थे। वह दीवान से दरोगा बने थे। शुक्रवार को वह थाने पर पहुंचे और परिजनों से किसी बात को लेकर फोन पर बातचीत हुई।

सूत्रों की मानें तो बातचीत होने के बाद उन्होंने (Inspector Manoj Kumar) खुद को गोली मार ली। सरकारी असलहे से खुद को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। मौके पर ही वह गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने उनको उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Rameshwaram Cafe Blast: मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार, NIA ने कोलकाता से दबोचा

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन ने बताया कि उनको कारण की जानकारी नहीं है। वहीं, एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार (Inspector Manoj Kumar) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version