• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जिलों में धरातल पर उतरने को तैयार एक लाख करोड़ का निवेश

Writer D by Writer D
14/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
GBC

Ground Breaking Ceremony

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान देश-विदेश के औद्योगिक समूहों की ओर से मिले 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तव को योगी सरकार धरातल पर उतारने की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBS) के प्रथम फेज में प्रदेश के सभी 75 जिलों में लाखों करोड़ का निवेश धरातल पर उतरने को तैयार है। सबसे अहम बात ये है कि क्रियान्वित होने जा रहे निवेश के मामले में यूपी के बड़े और औद्योगिक शहर ही नहीं बल्कि वो जनपद भी किसी से पीछे नहीं हैं, जिन्हें अबतक सबसे पिछड़ा माना जाता रहा है।

देशभर के 100 आकांक्षात्मक जिलों में से आठ उत्तर प्रदेश में हैं, जिन्हें पिछड़ा माना जाता है। मगर, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBS) के प्रथम फेज के लिए इनकी परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया है। अबतक 7 लाख करोड़ के निवेश में से एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश इन आठ आकांक्षात्मक जिलों में धरातल पर उतरने जा रहा है।

प्रदेश के आकांक्षात्मक जिले बने यूपी के विकास का दूसरा ग्रोथ इंजन

यूपी का सोनभद्र, चंदौली जिला, जो कभी देश में नक्सलियों से प्रभावित था, आज प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूूमिका निभा रहा है। इसके अलावा डकैतों के आतंक से प्रभावित चित्रकूट और पिछड़ा जिला होने का दंश झेल रहे सिद्धार्थनगर, बहराइच, फतेहपुर, श्रावस्ती और बलरामपुर ने बड़ी संख्या में निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की छोटे जिलों को विकास से जोड़ने की मुहिम का ही असर है।

वहीं पहले इन जिलों में अव्यवस्था और नक्सल-दस्यु गतिविधियों के चलते उद्योग जगत यहां बड़ा निवेश करने से कतराते रहे हैं। हालांकि, अब परिस्थितियां बिल्कुल बदल चुकी हैं। योगी सरकार की अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, दुर्गम और हाशिये वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, आधारभूत संरचनाओं का निर्माण और बेहतर कनेक्टिविटी से ये जिले यूपी के विकास के ग्रोथ इंजन बनने जा रहे हैं।

सोनभद्र में उतरेंगी 78 हजार करोड़ से अधिक की 43 निवेश परियोजनाएं

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में नोएडा के बाद धरातल पर उतरने जा रहा सबसे ज्यादा निवेश सोनभद्र में ही होने वाला है। इस निवेश से ना सिर्फ पूर्वांचल बल्कि प्रदेश के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। तकरीबन 78,815 करोड़ की 43 निवेश परियोजनाएं सोनभद्र में कार्यान्वित होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसी तरह कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माने जाने वाले चंदौली जिले में 17,455 करोड़ की 69 परियोजनाएं धरातल पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं आकांक्षात्मक जिलों में शामिल चित्रकूट में 6,765 करोड़ की 42 परियोजनाएं, सिद्धार्थनगर में 297 करोड़ की 56 परियोजनाएं, फतेहपुर में 1,831 करोड़ की 72 परियोजनाएं धरातल पर उतरने के लिए रेडी हैं। इसके अलावा तराई वाले जिले बहराइच में 736 करोड़ की 69 परियोजनाएं, श्रावस्ती में 866 करोड़ की 74 परियोजनाएं और बलरामपुर में 368 करोड़ की 36 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार हैं।

Tags: Ground Breaking CeremonyYogi News
Previous Post

शिक्षक भर्ती के साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से मिलेंगे 40 प्रतिशत अंक, अधिकतम 90 प्रतिशत अंक पा सकेंगे अभ्यर्थी

Next Post

सर्वे के आदेश को चुनौती देगा शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

04/10/2025
JPS Rathore
उत्तर प्रदेश

बरेली में अब अमन-चैन, विपक्षी नेता सिर्फ माहौल बिगाड़ना चाहते हैंः जेपीएस राठौर

04/10/2025
Lucknow tops in total revenue case disposal
उत्तर प्रदेश

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

04/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ की तर्ज पर चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप निर्माण को बनाएं जनांदोलन: मुख्यमंत्री योगी

04/10/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

केवल फाइलों तक सीमित न रहें वरिष्ठ अधिकारी, धरातल पर उतरकर परियोजनाओं की देखें प्रगति: मुख्यमंत्री

04/10/2025
Next Post
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

सर्वे के आदेश को चुनौती देगा शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

29/09/2024
cm yogi

प्राइवेट स्कूल में अगर दो बहनें हों तो एक की फीस की जाए माफ : सीएम योगी

02/10/2021
Mission Shakti

सीएम योगी आज करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version