• About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

IPL 2022: भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी में उड़ा पंजाब

Writer D by Writer D
17/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (22 रन पर तीन विकेट) और उमरान मालिक (28 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रविवार को आईपीएल (IPL 2022) मुकाबले में एकतरफा अंदाज में सात गेंदें शेष रहते सात विकेट से पीट दिया। हैदराबाद की छह मैचों में यह चौथी जीत है जबकि पंजाब को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद ने पंजाब को 20 ओवर में 151 रन पर समेट दिया और बल्लेबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाकर जीत अपने नाम की। हैदराबाद की तरफ से एडन मारक्रम ने विजयी छक्का मारा।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर ने पंजाब के शीर्ष क्रम को झकझोरा जबकि मलिक ने निचले क्रम को निपटा दिया। लियाम लिविंगस्टन पंजाब के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो खुलकर खेल सके। लिविंगस्टन ने 33 गेंदों पर 60 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए।

शाहरुख़ खान ने 28 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन का योगदान दिया। ओडीन स्मिथ ने 15 गेंदों में एक छक्के के सहारे 13 रन बनाये। प्रभसिमरन सिंह ने 11 गेंदों में 14 और जानी बेयरस्टो ने 10 गेंदों में 12 रन बनाये।

14 साल का हुआ अमिताभ बच्चन का ब्लॉग

टी नटराजन और जगदीश सुचित ने एक-एक विकेट लिया जबकि अर्शदीप सिंह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए।

सनराइज़र्स हैदराबाद ने इस सीज़न की अपनी लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है। हैदराबाद की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच चुकी है। 152 का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पारी बीच में थोड़ी देर के लिए लड़खड़ाई थी, लेकिन निकोलस पूरन और मारक्रम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

मारक्रम ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि पूरन ने 30 गेंदों पर नाबाद 35 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन और राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के सहारे 34 रन बनाये। मारक्रम और पूरन ने चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में 75 रन जोड़े।

Tags: IPLipl 2022
Previous Post

स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी किया जाए कार्य : सीएम योगी

Next Post

14 साल का हुआ अमिताभ बच्चन का ब्लॉग

Writer D

Writer D

Related Posts

umar khan
खेल

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की मौत, टीम के साथ मना रहा था जीत का जश्न

16/05/2022
gujrat titans
खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से दी शिकस्त

15/05/2022
Thomas cup
खेल

Thomas Cup: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर खिताब जीता खिताब

15/05/2022
LSG,RR
खेल

IPL 2022: लखनऊ और गुजरात के बीच आज होगी कड़ी टक्कर

15/05/2022
Lakshya Sen
खेल

Thomas Cup: लक्ष्य सेन ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत

15/05/2022
Next Post

14 साल का हुआ अमिताभ बच्चन का ब्लॉग

यह भी पढ़ें

ब्राजील में कोरोना

ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा 87 हजार से अधिक

28/07/2020
नदी में गिरी कार

नदी में गिरी कार, दो वर्षीय बच्ची समेत पांच की मौत

26/05/2020
bird flu

बर्ड फ्लू के दौरान चिकन खाना कितना है सुरक्षित? पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Rudranath Doli

रुद्रनाथ की डोली हिमालय के लिए हुई रवाना, इस दिन खुलेंगे मंदिर के कपाट

17/05/2022
bada mangal

बड़ा मंगल पर करें ये महाउपाय, बजरंगबली पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

17/05/2022

आर्थर जेल में कैदी ने दूसरे कैदी के साथ जबरदस्ती किया अननैचुरल सेक्स, मचा हड़कंप

17/05/2022
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • Big News
  • About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version