• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: KKR का शानदार आगाज, CSK को दी छह विकेट से मात

Writer D by Writer D
26/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पिछले उपविजेता कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को शनिवार को आईपीएल (IPL) के उद्घाटन मुकाबले में नौ गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर चौंका दिया।

चेन्नई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया जबकि कोलकाता में 18.3ओवर में चार विकेट पर 133 रन बनाकर चार बार के चैंपियन चेन्नई को हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

कोलकाता की जीत में उसके गेंदबाजों का प्रमुख योगदान रहा जिन्होंने नए कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुवाई में उतरे चेन्नई को जमीन सुंघा दी। कोलकाता की तरफ से ओपनर अजिंक्या रहाणे ने 34 गेंदों पर 44 रन की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया।

कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 16, नीतीश राणा ने 21, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 और सैम बिलिंग्स ने 25 रन बनाये। चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 20 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। ब्रावो के आईपीएल इतिहास में 170 विकेट हो गए हैं। ऐसे में आईपीएल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने के मामले में उन्‍होंने लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है।

IPL 2022: KKR का अजब आगाज, पहले ओवर में ही डलीं 9 गेंद

इससे पहले चेन्नई की टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और खराब और सुस्त शुरुआत की। उसके सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे सस्ते में निपट गए। दोनों बल्लेबाज क्रमश: शून्य और तीन रन बना कर आउट हुए। 28 के स्कोर पर शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद चेन्नई की हालत इतनी बदतर हो गई कि उसने 11 ओवर तक महज 64 रन बना कर पांच विकेट खो दिए।

फिर हालांकि टीम के नव नियुक्त कप्तान रवींद्र जडेजा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने टीम को संकट से उबारा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले जुझारू तरीके से खेलते हुए विकेट बचाया और फिर अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को चुनौती देने योग्य स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाया और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सात चौकों और एक छक्के के सहारे 38 गेंदाें पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि जडेजा ने एक छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 26 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 21 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।

IPL 2022: कल से होगा IPL का आगाज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

धोनी और जडेजा ने आखिरी तीन ओवराें में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 रन बटौरे। सबसे ज्यादा 18 रन आंद्रे रसेल के 20वें ओवर से आए, जिसमें धोनी ने दो चौके और जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।

कोलकाता की ओर से उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण शानदार गेंदबाजी की। उमेश ने जहां चार ओवर में 20 रन पर सर्वाधिक दो, वहीं वरुण ने चार ओवर में 23 रन पर एक विकेट लिया। रसेल को भी एक विकेट मिला, लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए। सबसे किफायती नारायण रहे, जिन्होंने चार ओवर में महज 15 रन दिए।

Tags: cricket newsipl 2022IPL 2022 newsipl 2022 updateskkr vs csk
Previous Post

हाईकोर्ट का फैसलाः जिला जज बनने के लिए 7 साल की लगातार वकालत जरूरी

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री को एक साल की सजा, 11 साल पुराने केस में आया फ़ैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
Digvijay Singh

पूर्व मुख्यमंत्री को एक साल की सजा, 11 साल पुराने केस में आया फ़ैसला

यह भी पढ़ें

स्किल से रोजगार तक, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान

22/04/2026
school

बीच में स्कूल छोड़ने वालों के ग्राफ में आयी कमी

02/07/2022
petrol prices increased

पेट्रोल कीमत घटाने के आदेश को किया खारिज, SC का समय बर्बाद करने के लिए लगाएंगे हर्जाना

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version