• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: सैमसन-हेटमायर के तूफान में गुजरात हुआ ढेर, राजस्थान रॉयल्स ने दी शिकस्त

Writer D by Writer D
16/04/2023
in खेल
0
Rajasthan Royals

IPL: Rajasthan Royals beat Gujarat Titans

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। कप्तान संजू सैमसन (32 गेंद, 60 रन) और शिमरन हेटमायर (26 गेंद, नाबाद 56 रन) के आतिशी अर्द्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचकारी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को तीन विकेट से शिकस्त दी।

गुजरात (Gujarat Titans) ने पहले बल्लेबाजी रॉयल्स के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा, जिसे रॉयल्स ने चार गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।

कप्तान सैमसन ने 32 गेंद पर तीन चौके और छह छक्के लगाकर 61 रन बनाये, हालांकि उनके आउट होने के बाद भी रॉयल्स को पांच ओवर में 64 रन की दरकार थी। हेटमायर ने यहां से 26 गेंद पर 56 रन की पारी खेलकर गलाकाट प्रतियोगिता में रॉयल्स की जीत सुनिश्चित की।

इस सांस रोक देने वाले मुकाबले के अंतिम दो ओवरों में रॉयल्स को 23 रन की ज़रूरत थी। मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर में 16 रन दिये, लेकिन ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन के महत्वपूर्ण विकेट भी निकाले। रॉयल्स को आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी और हार्दिक पांड्या ने हेटमायर को रोकने के लिये गेंद नवागंतुक स्पिनर नूर अहमद को दी। हेटमायर को हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी छक्का जड़ दिया।

रॉयल्स (Rajasthan Royals) पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है, जबकि गुजरात तीन जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

राजस्थान को 178 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिये मज़बूत शुरुआत की ज़रूरत थी लेकिन उसके दोनों सलामी बल्लेबाज़ चार रन के अंदर आउट हो गये। यशस्वी जायसवाल एक रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार हो गये, जबकि मोहम्मद शमी ने जॉस बटलर को शून्य रन पर आउट कर दिया।

रॉयल्स पावरप्ले में 26 रन ही बना सकी, जिसके बाद सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने बड़े लक्ष्य तक पहुंचने के लिये जोखिम उठाना शुरू किया। सैमसन ने सातवें ओवर में अल्ज़ारी जोसेफ़ को छक्का जड़ा, जबकि पडिक्कल ने चौका लगाकर उनका साथ निभाया।

पडिक्कल (25 गेंद, 26 रन) और रियान पराग (सात गेंद, पांच रन) के विकेट गिरने पर भी सैमसन का प्रहार जारी रहा। उन्होंने 13वें ओवर में राशिद खान को तीन छक्के जड़कर रॉयल्स की जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा।

सैमसन ने 29 गेंद में अर्द्धशतक पूरा करते हुए हेटमायर के साथ 59 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। सैमसन अपनी बेबाक बल्लेबाजी से रॉयल्स को जीत की ओर ले जा रहे थे लेकिन गुजरात के लिये पदार्पण कर रहे नूर ने उन्हें 15वें ओवर में पवेलियन लौटा दिया।

सैमसन का विकेट गिरते ही हेटमायर ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठा ली। ध्रुव जुरेल (10 गेंद, 18 रन) ने उनका भरपूर साथ निभाया और दोनों के बीच छठे विकेट के लिये 47 रन की साझेदारी हुई।

रॉयल्स को जब 12 गेंद में 23 रन की जरूरत थी। जुरेल ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गये। अश्विन ने क्रीज पर आते ही एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी पवेलियन लौट गये।

रॉयल्स जब आखिरी ओवर में सात रन से दूर थी तब हेटमायर ने धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पहली गेंद पर दो रन चुराये और अगली गेंद पर छक्का जड़कर रॉयल्स को जीत दिला दी।

यह अब तक के चार आईपीएल मैचों में रॉयल्स की गुजरात पर पहली जीत है।

Tags: cricket newsgujarat titansIPLipl 2023rajasthan royalssports news
Previous Post

G-20: मां अन्नपूर्णा की नगरी में तीन दिन तक दुनिया के खानपान पर दिग्गज करेंगे मंथन

Next Post

फंदे से लटकता हुआ मिला महिला का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Shubman Gill
खेल

गिल का गिलास ओवरफ्लो! रिकॉर्डतोड़ शतक से रोहित की बादशाहत हिली

11/10/2025
IPL Auction
Main Slider

IPL ऑक्शन 2026: रिटेन खिलाड़ियों की कट-ऑफ डेट तय!

10/10/2025
Hardik Pandya-Mahika Sharma
Main Slider

दिल का छक्का! दिल्ली की इस मॉडल ने हार्दिक पंड्या को किया क्लीन बोल्ड

10/10/2025
Cristiano Ronaldo
खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने अरबपति फुटबॉलर, जानें प्लेयर की नेट वर्थ

09/10/2025
Rinku Singh
Main Slider

रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी, वेस्टइंडीज कनेक्शन से मचा हड़कंप!

09/10/2025
Next Post
Suicide

फंदे से लटकता हुआ मिला महिला का शव

यह भी पढ़ें

akali dal- bsp

27 साल बाद बड़ा राजनीतिक ‘ट्विस्ट’, ये दोनों पार्टियां साथ लड़ेंगी चुनाव

12/06/2021
CM Yogi

‘बीमारू’ से ‘ब्रेक-थ्रू’ प्रदेश बना यूपी, 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने किया कायाकल्प

20/03/2025
Forest Fire

वन विभाग की गलती से लगी थी इतिहास की सबसे भयंकर आग, 60 वर्गमील का जंगल हो गया था खाक

25/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version