• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISIS ने तीन चरण में ऑन लाइन ट्रेनिंग दी थी मुर्तजा को

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद अब्बासी मुर्तजा (murtaza) से पूछताछ में एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में उसे ऑन लाइन ट्रेनिंग दिये जो की बात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आईएसआईएस आकाओं ने उसे 3 चरणों  में ट्रेनिंग  दी थी। दूसरे चरण की ट्रेनिंग में ही उसने गोरखनाथ मंदिर में हमला किया था। आईएसआईएस से जुड़े लोगों ने उसे द बी नामक किताब भी पढ़ने के लिए कहा था। उसे अरबी शब्दों को जहन में हर वक़्त याद रखने के लिए कहा गया था।

एटीएस मुख्यालय में मुर्तजा से लगातार पूछताछ की जा रही है। उससे एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। अब से खुलासा हुआ है कि मुर्तजा को आईएसआईएस के आतंकी आॅन लाइन ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान उसे हमला करने के लिए भी प्रेरित किया गया था।

एटीएस के एक वरिष्ठ  अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में उससे जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसे तस्दीक किया जा रहा है।

उधर, अहमद मुर्तजा अब्बासी घातक फिदायीन है या फिर मानसिक रोगी? एटीएस इसका पता लगाने में जुट गई है। मुर्तजा की बीमारी का दावा उसके घरवालों ने किया है। एक दिन पहले एटीएस ने मुर्तजा के पिता मुनीर अहमद अब्बासी से घंटों पूछताछ की थी। इस दौरान उन्होंने बार-बार बेटे को बीमार बताया। मुर्तजा के पिता मुनीर ने एटीएस को बताया कि उनका बेटा हाइपोमेनिया और बाइपोलर डिसआॅर्डर का शिकार है। उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है। इसकी वजह से वो अक्सर ऐसी हरकतें करता है जो कभी-कभी बेहद खतरनाक होती हैं। मुनीर ने उसके इलाज के कुछ पर्चे भी एटीएस को दिए। इसमें उसकी दवाएं लिखी हैं, लेकिन बीमारी और इलाज की थ्योरी कितनी सही है एटीएस अब इसका पता लगाएगी।

लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

दरअसल, एटीएस की अब तक की जांच में मुर्तजा के दुनिया के खूंखार आतंकी संगठनों से कनेक्शन सामने आए हैं। एटीएस उसे अदालत में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है। ऐसे में उसकी बीमारी का दावा कोर्ट में बचाव के लिए मुफीद न साबित हो, इसलिए एटीएस पहले ही इसकी सच्चाई सामने लाना चाहती है। एटीएस ने मुर्तजा के परीक्षण के लिए केजीएमयू और पीजीआई के डॉक्टरों से संपर्क किया है। केजीएमयू और पीजीआई के डॉक्टरों का पैनल उनकी बीमारी और सनकी व्यवहार के बारे में पता लगाएगा।

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का बैंक डिटेल खंगाल में जुटी यूपी एटीएस

मुनीर अहमद अब्बासी ने बेटे को ऐसी बीमारी से ग्रसित बताया जिसका किसी पैथालॉजी या डायग्नोस्टिक सेंटर में पता नही लगाया जा सकता। मनोचिकित्सक डॉ. आशुतोष के मुताबिक हाइपोमेनिया एक तरह का मेंटल डिसआॅर्डर है जो रोगी के व्यवहार से ही पता चल सकता है। इस बीमारी को न तो एकाएक पकड़ा जा सकता है, न ही उसका कोई तात्कालिक इलाज होता है।

डॉ. आशुतोष के मुताबिक, बाइपोलर डिसआॅर्डर वैश्विक आबादी के करीब 2.7 फीसदी लोगों को प्रभावित करता है। बाइपोलर डिसआॅर्डर एक तरह का मूड डिसआॅर्डर है। इसमे व्यक्ति का मूड बार-बार बदल सकता है। वहीं, हाइपोमेनिया में चिड़चिड़ापन और एकाएक आक्रामकता होती है। कभी जरूरत से ज्यादा खुशी तो कभी दुख होता है। सिर्फ यही नहीं, इससे पीड़ित व्यक्ति बिना सोचे-समझे किसी काम को कर जाता है।

हाइपोमेनिया के कारण

डॉ आशुतोष कुमार के मुताबिक, दिमाग में सिरोटोनिन, डोपामाइन और न्यूरोटेंसिन हार्मोन का अधिक बनना और जेनेटिक कारण इसकी मुख्य वजह हैं। अगर परिवार के किसी सदस्य को बाइपोलर डिसआॅर्डर रहा हो, तो हाइपोमेनिया की आशंका रहती है। इसके अलावा उच्च स्तर का तनाव रहना, नींद पूरी न लेना, स्टेरॉएड्स का इस्तेमाल, दवाएं या अल्कोहल का अधिक सेवन इसके कारण हो सकते हैं।

Tags: ahmad murtaza abbasicrime newsgorakhnath temple attackgorakhpur newsLucknow NewsUP ATSup news
Previous Post

आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म मामले की परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर जतायी चिंता

Next Post

IPL 2022: मुंबई की लगातार चौथी हार, बेंगलुरु ने जीता मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post

IPL 2022: मुंबई की लगातार चौथी हार, बेंगलुरु ने जीता मैच

यह भी पढ़ें

भारतीय सेना

धारा 370 को हटे 1 साल पूरा होने को, घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तान?

28/07/2020
Gang Rape

छोटे भाई के सामने नाबालिग के साथ 4 हैवानों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

25/07/2021
gas cylinder explosion

छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, सात पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version