• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिये पुलिस लाइन में बने आइसोलेशन वार्ड : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश भर के पुलिस लाइन में कोविड सहायता केंद्रों और आइसोलेशन वार्ड की सुविधा देने का निर्देश दिया है, ताकि अगर कोई पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए, तो उसे पुलिस लाइन में ही कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा सके।

अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस लाइन में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में एक डॉक्टर की तैनाती और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि पुलिस कर्मियों को टेली मेडिसिन सेवा भी मिल सके। इन वार्डों में पुलिस कर्मियों के समुचित इलाज के लिए पीपीई किट, कोविड जांच किट और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता आदि की व्यवस्था कराई गई है। इन कोविड एल 1 अस्पताल में संक्रमित पुलिस कर्मियों की देखभाल और नियमित जांच के लिए 24 घंटे डॉक्टर की टीम मौजूद रहेगी।

इस राज्य ने लगाया आंशिक लॉकडाउन, जाने क्या खुला, क्या बंद

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इटावा, कन्नौज और बाराबंकी सहित कई जिलों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महकमे की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में केवल पुलिसकर्मी ही आइसोलेट किए जाएंगे। पुलिस लाइन में 50 बेड का सिलेक्शन बोर्ड बनाया गया है। इसके अलावा सभी थाना स्तरों पर आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। आइसोलेशन वार्ड में रखे गए पुलिसकर्मियों की ऑक्सीजन लेवल और तबीयत पर लगातार निगाह रखने के लिए मेडिकल उपकरण मौजूद हैं।

हर जिले में खुद एसपी हर कोरोना नियंत्रण केंद्र का नेतृत्व करेंगे। यही नहीं, आईजी और डीआईजी भी प्रभावित पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों से नियमित रूप से बात करेंगे। जिले में संसाधनों की मैपिंग और पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की महत्वपूर्ण देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा स्वयं सेवक प्लाज्मा और ब्लड बैंक भी इन कोरोना नियंत्रण केंद्रों में तैयार किया जा रहा है।

कोरोना ने उजाड़ दिया नई नवेली दुल्हन का सुहाग, शादी के 72 घंटे बाद दूल्हे की मौत

उन्होने बताया कि हर जिले के कोरोना नियंत्रण केंद्र में पुलिस स्वयं सेवकों की एक सूची बनाई गई है, जो जरुरत पड़ने पर अपना रक्त और प्लाज्मा देने के लिए तैयार हैं। इन कोरोना नियंत्रण केंद्रों पर जिंक सप्लीमेंटर, विटामिन सी और मल्टी विटामिन जैसी दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। पुलिस लाइन में कोरोना प्रभावित व्यक्तियों से आइसोलेशन केंद्र और हॉल भी तैयार किया गया है। इन केंद्रों पर 18 से अधिक उम्र वाले पुलिस कर्मियों के परिवार वालों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है।

Tags: cm yogiisolation wardup news
Previous Post

इस राज्य ने लगाया आंशिक लॉकडाउन, जाने क्या खुला, क्या बंद

Next Post

धवन बने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पीएम के नेतृत्व में पहली बार भारत ऊर्जा के मामले में हुआ आत्मनिर्भर: एके शर्मा

14/08/2025
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य, तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर: मुख्यमंत्री

14/08/2025
Pooja Pal
Main Slider

सीएम योगी की तारीफ करना पूजा पाल को पड़ा महंगा, अखिलेश ने पार्टी से कर दिया आउट

14/08/2025
Rahul Gandhi
राजनीति

राहुल गांधी को “जान को खतरा” मामले में ट्विस्ट, वकील ने बिना सहमति दाखिल की थी अर्जी

14/08/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कूप मंडूक : योगी आदित्यनाथ

14/08/2025
Next Post
Dhawan became the second batsman to score the most runs in IPL history.

धवन बने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

यह भी पढ़ें

Representatives of Kashi Tamil Sangamam reached Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचे काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधि, आस्था के महा समागम के बने साक्षी

17/02/2025
Arjun Kapoor helped 30,000 people, said that I spent my lifetime earning

अभिनेता अर्जुन कपूर ने 30,000 लोगों की मदद की, बोले मैंने अपने जीवन भर की कमाई लगा दी

30/04/2021

जनसंख्या नीति का संबंध हर नागरिक के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाने से है : योगी

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version