• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसटीएफ ने दबोचा इनामी बदमाश, पुलिस से बचने के लिए कर रहा था मजदूरी

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के लुटेरे पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ आगरा यूनिट ने इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उसका पिता पूर्व में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।

धौलपुर के कंचनपुर में धैंसुआ गांव निवासी देवेंद्र सिंह गुर्जर शनिवार शाम को इरादत नगर से आगरा की ओर आ रहा था। एसटीएफ टीम ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। उससे 300 रुपये और एक कीपैड वाला फोन बरामद हुआ है। एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने बताया कि देवेंद्र का पिता पूर्व में सिकंदरा थाना पुलिस ने अधिवक्ता अकरम अंसारी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

देवेंद्र ने इरादत नगर क्षेत्र में एक अधिवक्ता से लूट की थी। इसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह फरार चल रहा था। कुछ माह पहले देवेंद्र पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। एसटीएफ टीम उसकी तलाश में लगी थी। शनिवार को उसके मूवमेंट की जानकारी होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उससे गैंग में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है।

मिट्टी का टीला धंसने से कस्तूरबा गांधी की पांच छात्राएं जख्मी

पुलिस की नजर से बचने के लिए इनामी गैंगस्टर देवेंद्र मजदूरी कर रहा था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि कुछ दिनों से वह राजस्थान में ही मिट्टी डालने का काम कर रहा था।

पुलिस को चकमा देने के लिए वह काम बदलता रहता था। एसटीएफ के रडार पर आने के बाद से वह राजस्थान से उत्तर प्रदेश में नहीं आ रहा था। शनिवार को जैसे ही वह उत्तर प्रदेश की सीमा में आया, तभी एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया।

Tags: agra newscrime newsup newsup stf
Previous Post

महंगाई हटाओ रैली में राहुल बोले- मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं

Next Post

तीहरे हत्याकांड में फरार डॉक्टर सुशील का शव नौ दिन बाद गंगा नदी में मिला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

तीहरे हत्याकांड में फरार डॉक्टर सुशील का शव नौ दिन बाद गंगा नदी में मिला

यह भी पढ़ें

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : मुख्यमंत्री योगी

14/10/2026
PM Modi reached church on Christmas

पीएम मोदी क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पश पहुंचे, प्रार्थना सभा में हुए शामिल

25/12/2025
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version