• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चांद के बाद अब सूरज की बारी, आज आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा ISRO

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, Tech/Gadgets, चेन्नई, राष्ट्रीय
0
Aditya-L1

Aditya-L1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीहरिकोटा। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अपना यान उतारने के बाद भारत सूर्य की खोज के लिए शनिवार को अपना पहला मिशन  Aditya-L1 रवाना करेगा। इसके लिए काउंटडाउन जारी है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड दो से Aditya-L1 का शनिवार सुबह 11:50 बजे प्रक्षेपण किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने Aditya-L1 को सूर्य की कक्षा तक भेजने के लिए अपने बाहुबली रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी)-सी 57 पर ही भरोसा किया है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि मिशन को कक्षा तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

ऐसे पूरा होगा सफर

Aditya-L1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। प्रोपल्शन प्रणाली के जरिये अंतरिक्ष यान को लग्रांज पॉइंट एल1 की ओर भेजा जाएगा। एल1 पाॅइंट की तरफ बढ़ने के साथ ही यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकल जाएगा। एल1 पॉइंट पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है। एल1 पॉइंट अंतरिक्ष में एक ऐसी जगह है, जहां सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का असर नहीं होता है। इसके चलते वस्तुएं यहां रह सकती हैं। इसे पार्किंग पॉइंट भी कहा जाता है।

सूर्य-पृथ्वी के बीच पांच लग्रांजियन पॉइंट

सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लग्रांजियन पॉइंट हैं। एल1 पॉइंट प्रभामंडल कक्षा में है जहां से सूर्य पर ग्रहण का असर नहीं होता। इस पॉइंट से सौर गतिविधियां लगातार देखने का लाभ मिलेगा। यहां से सूर्य, अपनी आकाशगंगा और अन्य तारों का व्यापक अध्ययन संभव है। पीएसएलवी के लिए ‘एक्सएल’ का इस्तेमाल हुआ है, जो ज्यादा शक्तिशाली होना दर्शाता है। 2008 में चंद्रयान-1 व 2013 में मंगल ऑर्बिटर मिशन के लिए भी ऐसा रॉकेट इस्तेमाल हुआ था।

मिशन का उद्देश्य

इसरो के अनुसार, Aditya-L1 का मुख्य उद्देश्य कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य के कोरोना से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का बड़े पैमाने पर निष्कासन) की उत्पति, गतिशीलता और प्रसार को समझने और कोरोना के अत्यधिक तापमान के रहस्य का समाधान करना है। 190 किलो का विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) पांच वर्षों तक सूर्य की तस्वीरें भेजेगा।

Tags: Aditya-L1aditya-l1 missionISRO
Previous Post

खेत से संदिग्ध स्थितियों में किसान का शव बरामद

Next Post

आटा चक्की में उतरा करंट, एक ही परिवार चार लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Electrocution

आटा चक्की में उतरा करंट, एक ही परिवार चार लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

ईद उल अजहा की मुबारकबाद

जैसलमेर के होटल में कांग्रेसी विधायकों ने पढ़ी नमाज, ईज-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

01/08/2020
Brij Bihari Prasad Murder Case

पूर्व मंत्री हत्याकांड में आरोपियों को ‘सुप्रीम’ झटका, उम्रकैद बरकरार

15/05/2025
Havildar Instructor

10वीं पास के लिए MP Police में 4000 कॉन्स्टेबल पदों पर निकली वैकेंसी, देखें डिटेल

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version