• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसे लोगों से दूर होने में ही है भलाई, अन्यथा हो जाएंगे बर्बाद

Writer D by Writer D
10/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
chanakya niti

chanakya niti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आचार्य चाणक्य विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। अपने जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी उन्होंने अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से पार कर लिया। उनकी कूटनीति और रजानीति की अच्छी समझ के कारण ही इतनी कम उम्र में ही चंद्रगुप्त को उन्होंने शासक के रूप में स्थापित किया। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र की रचना भी की, जिसके कारण वे कौटिल्य कहलाए।

चाणक्य ने कई शास्त्र लिखे जिनमें से नीति शास्त्र बहुत लोकप्रिय है। नीति शास्त्र में चाणक्य नें अपने ज्ञान और अनुभव को पिरोया है। उन्होंने मनुष्य के जीवन से संबंधित बहुत सी बातों के बारे में नीति शास्त्र में उल्लेख किया है। चाणक्य कि शिक्षाएं आज के समय में भी बहुत महत्व रखती हैं। नीतिशास्त्र में चाणक्य ने कुछ लोगों से दूर होने में ही भलाई बताई। अन्यथा मनुष्य को नुकसान का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किस तरह के लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दुराचारी व्यक्ति, दुष्टस्वभाव वाले मनुष्य से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसा व्यक्ति बिना किसी कारण दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाला होता है। इस तरह के व्यक्ति से मित्रता रखने वाला अगर श्रेष्ठ पुरुष भी हो तो भी वह शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। चाणक्य कहते है कि संगति का प्रभाव अवश्य होता है, इसलिए दुर्जनों से दूर रहना ही सही रहता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दुष्ट और सांप में से अच्छा है कि सांप के चुना जाए, क्योंकि सर्प के विष के बारे में हमें पता होता है और वह एक ही बार डंसता है, लेकिन दुष्ट हर समय नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार रहता है। दुर्जन व्यक्ति के मुख पर मृदुलता का भाव होता है और उसकी वाणी चंदन के जैसे ठंडी होती है परंतु ऐसे लोगों के मन में दुर्भावनाएं होती हैं। दुर्जनों से सदैव बचकर रहना चाहिए।

मित्र के रूप में छिपा हुआ शत्रु बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसा व्यक्ति खीर में मिले विष के समान होता है। जो खाने में तो मीठी होती है परंतु उससे आपके प्राण जा सकते हैं। ऐसे लोगों के बारे में पता लगते ही तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Tags: chanaky niti ke anmol vachanchanakyachanakya nitichanakya policyचाणक्यचाणक्य नीतिचाणक्य नीति के अनमोल वचन
Previous Post

संस्कृत को जाने बगैर भारतीय संस्कृति की महत्ता को जाना नहीं जा सकता

Next Post

वैक्सीन किसी पार्टी और धर्म की नहीं होती है दवाई होती है : जितेंद्र तोमर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Next Post
Jitendra Tomar

वैक्सीन किसी पार्टी और धर्म की नहीं होती है दवाई होती है : जितेंद्र तोमर

यह भी पढ़ें

Cyclone Mocha

Cyclone Mocha का बढ़ रहा खतरा, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी

06/05/2023
Suicide

पूर्व सैनिक के बेटे ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

29/09/2023
AK Sharma

एके शर्मा ने आवास के बदले रिश्वत लेने संबंधी वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त

20/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version