• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को सौगात घर बैठे पशुओं का इलाज करेगा IVRI

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
IVRI

IVRI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसानों, पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में IVRI का ऐप कारगर साबित होगा। आईवीआरआई ने किसानों को घर बैठे पशुओं के इलाज की सौगात दी है। इसके लिए ऑनलाइन वेटरनरी क्लीनिक ऐप लॉन्च किया गया है।

IVRI के 72 पशु रोग विशेषज्ञों ने ऑनलाइन वेटनरी क्लीनिक एप्प का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। अब तक 5000 से ज्यादा लोग ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। पशुओं की किसी भी तरह की बीमारी के संबंध में ऑनलाइन डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा दी गई है।

IVRI की संयुक्त निदेशक रूपसी तिवारी ने बताया कि 9:00 से शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन क्लीनिक खुला रहेगा। इसमें पशुपालक अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर पशुओं को दिखाने का समय बुक कर सकते हैं। इसके बाद आईवीआरआई के विशेषज्ञ उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

IVRI

पशुओं की गंभीर बीमारियों की चिकित्सा का मिलेगा परामर्श

IVRI की संयुक्त निदेशक डॉ रूपसी तिवारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनुज चौहान, डॉक्टर उज्जवल कुमार डे, भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान के राजेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार, समीर श्रीवास्तव, केशव कांत ने मिलकर एप तैयार किया है। किसान अपने पशुओं की सामान्य समस्याएं, सर्जिकल, डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी, टीकाकरण संबंधित समस्याओं ऑनलाइन ले सकते हैं।

इससे पशुपालकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गंभीर मामलों में ऑनलाइन वेटनरी ऐप के माध्यम से पशुओं की चिकित्सा परामर्श दे रहे डॉक्टर नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर करेंगे।

ऐप डाउनलोड करते ही लाखों पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश में अनुमानित करीब पांच करोड़ पशु हैं। इनके पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें पशु के बीमार होने पर अस्पताल नहीं भागना पड़ेगा। आईवीआरआई का ऑनलाइन वेटनरी क्लीनिक ऐप डाउनलोड करते ही घर बैठे सुविधा मिलेगी।

ऐप ओपन करने के बाद पशु मालिक को क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके बाद उसे संबंधित पशु चिकित्सक का समय निर्धारित कर दिया जाएगा। जिसमें वह ऑनलाइन अपने पशु को दिखाकर उसकी बीमारी, उससे बचाव और दवाओं की जानकारी मुफ्त ले सकेगा।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अवैध कॉलोनियों पर जल्द लिया जाएगा एक्शन

Next Post

नकली करेंसी मामले में वांछित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
azam khan
Main Slider

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

07/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Next Post
Arrested

नकली करेंसी मामले में वांछित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन का नया चश्मा देखकर फीमेल फैन्स ने कहा- ‘कूल’

28/08/2020
FIR

प्रधान ने देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

23/10/2021
drug smuggler arrested

अन्तर्राज्यीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो करोड़ की स्मैक बरामद

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version