• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्तर्राज्यीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दो करोड़ की स्मैक बरामद

Writer D by Writer D
13/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
drug smuggler arrested

drug smuggler arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को आज लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से दो किलो स्मैक की,जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रूपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनो से निरन्तर सूचनाएं मिल रही थी, कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला गिरोह बाराबंकी व बरेली मे सक्रिय है। इस सूचना पर एसटीएफ की विभिन्न इकाईयोें एवं टीमों को अभिसूचना संकलन करने एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम मेें मुख्यालय से एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में एक टीम को अभिसूचना संकलन के लिए लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम जानकारी मिली कि मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य झालावाड,राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर बरेली, लखनऊ होते हुए बाराबंकी आते जाते है। इस सूचना पर एसटीएफ मुख्यालय पर तैनात निरीक्षक दिलीप तिवारी के नेतृत्व में एक टीम को अभिसूचना संकलन के लिए भ्रमणशील थी, इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना कार सवार मो0 सलमान राजस्थान से स्मैक लेकर लखनऊ के रास्ते बाराबंकी जायेगा। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम कृष्णानगर इलाके में लोकबन्धु अस्पताल के पास पहॅुचकर इन्तजार करने लगी और कुछ देर बाद बताये गये नम्बर की कार आती दिखाई दी, जिसे मुखबिर के इशारे पर एसटीएफ की टीम बल प्रयोग कर उसे रोककर चेक किया , तो उसमें दो किलो स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही एसटीएफ ने मो0 सलमान को गिरफ्तार कर लिया ।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ पर मो0 सलमान ने बताया कि वह बाराबंकी में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का सरगना है तथा स्व0 हाजी असगर अली का बेटा शादाब निवासी उसरी जैतपुर ,मो0 जमालू, मो0 गुलाम रसूल एवं सज्जन उसके ही गिरोह के सक्रिय सदस्य है, जो लोग लगभग आठ से उसके गैंग में रहकर तस्करी कर रहे है। पंचायत चुनाव मे इसकी हार हो गयी है, जिसमे लगभग 15 से 20 लाख रूपये खर्च भी हो गये है तथा लाॅकडाउन में माल की अच्छी खपत होने के कारण यह खुद ही शर्मा नामक व्यक्ति से स्मैक लेने झालावाड चला गया था। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि उक्त संगठित गिरोह द्वारा अफीम, डोडा एव गांजा की भी तस्करी व्यापक रूप से हरियाणा, पंजाब एवं पकिस्तान ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलो मे संचालित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सलमान बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके के पल्हरी का रहने वाला है। उसे कृष्णानगर थाने में दाखिल करा दिया। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Tags: crime newsDrug smuggler arrested
Previous Post

ईद-उल-फितर पर मेहमानों के लिए बनाए ये खास पकवान, मेहमान हो जायेंगे खुश

Next Post

मोहसिन रज़ा ने दी प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
Mohsin Raza

मोहसिन रज़ा ने दी प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

pm modi

सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पीएम मोदी-शाह ने जताया शोक

06/11/2021

CM धामी कल करेंगे 181 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

01/10/2021
covid vaccination

कोविड टीका लगाने के बाद 8 महिला पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version