• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दबंग’ के नाम पर जैकलीन जाना चाहती थी विदेश, ED ने दिया तगड़ा झटका

Writer D by Writer D
18/05/2022
in मनोरंजन, Main Slider
0
Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline ) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तगड़ा झटका दिया है। मनी लॉन्ड्रिंस केस का सामना कर रही जैकलीन (Jacqueline ) ने विदेश जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी, लेकिन ईडी ने उनका झूठ पकड़ लिया। फिर क्या था जैकलीन ने अदालत में अपनी अर्जी ही वापस ले ली। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने खुद को सलमान खान के नेपाल में होने वाले इवेंट ‘द बैंग’ टूर का हिस्सा बताकर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।

200 करोड़ की ठगी में ईडी महाठग सुकेश चंद्रशेखर की जांच कर रही है। इसी केस में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline ) का नाम भी है। आरोप है कि वो सुकेश की महिला मित्र हैं और सुकेश ने उन्हें 10 करोड़ के महंगे गिफ्ट दिए। अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने के बाद जैकलीन (Jacqueline ) का पासपोर्ट जब्त हो चुका है और उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, जैकलीन ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में विदेश जाने की अनुमति मांगी लेकिन झूठ सामने आने के बाद अपनी अर्जी ही वापस ले ली।

जैकलीन (Jacqueline ) ने अदालत में जमा किए पत्र में अंततराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों और अन्य महत्वपूर्ण इवेंट के नाम पर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। कहा कि उन्हे अबू धाबी, फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

अर्जुन की दुल्हन बनेंगी मलाइका, विंटर वेडिंग के लिए तैयार है लवबर्ड

अभिनेत्री ने अदालत को सूचित किया था कि उन्हें 17 से 22 मई तक IIFA के लिए अबू धाबी (यूएई) की यात्रा करने की जरूरत है। फिर कान फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए फ्रांस और अंत में सलमान खान के इवेंट द-बैंग टूर में हिस्सा लेने के लिए 27 से 28 मई तक नेपाल जाना है। अदालत के कहने पर ईडी ने जैकलीन के बताए गए कारण की जांच की और पाया कि IIFA को जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और वह नेपाल में दा-बैंग टूर का हिस्सा नहीं हैं। ईडी द्वारा अदालत को सूचित किए जाने के बाद जैकलीन के वकीलों ने आवेदन वापस ले लिया।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में, ईडी द्वारा उनके खिलाफ जारी एक लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैकलीन फर्नांडीज को देश से बाहर जाने से रोक दिया था। हाल ही में ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

Tags: Jacqueline ED Inquiryjacqueline farnandezJacqueline Fernandes VideoJacqueline Fernandez backless photos
Previous Post

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पद से दिया इस्तीफा

Next Post

Cannes Film Festivals: अनुराग ठाकुर ने किया भारतीय पवेलियन का उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post
Anurag Thakur

Cannes Film Festivals: अनुराग ठाकुर ने किया भारतीय पवेलियन का उद्घाटन

यह भी पढ़ें

aligarh dm chandra bhushan singh

DM के पास पहुंची युवती ने कन्यादान में मांगी सड़क, जानिए फिर क्या हुआ?

23/01/2021

SSC CGL में जल्द निकलेंगी बंपर भर्तियां, ssc.nic.in पर चेक करें नोटिफिकेशन

23/12/2020
सिद्धार्थनगर में 52 नए कोरोना पॉजिटिव 52 new Corona positive in Siddharthnagar

बाराबंकी में कोरोना पॉजिटिव के 31 नये मामले

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version