• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

7 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Writer D by Writer D
26/06/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) से पहले ज्‍येष्‍ठ मास की पूर्णिमा से लेकर अमावस्‍या तक प्रभु जगन्‍नाथ बीमार पड़ते हैं। भक्‍तों के लिए मंदिर के कपाट एक पखवाड़े तक बंद कर दिए जाते हैं। जिसे मंदिर की भाषा में अनासार कहा जाता है। इस अवधि में भगवान के दर्शन बंद रहते हैं व भगवान को जड़ी बूटियों के काढ़े का भोग लगाया जाता है। यह परंपरा हजारों साल से चली आ रही है। भगवान रथयात्रा से एक दिन पहले स्वस्थ होते हैं। तब उन्‍हें मंदिर के गर्भ गृह में वापस लाया जाता है।

सात जुलाई को भगवान जगन्‍नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी रोहिणी से भेंट करने जाते हैं यहां तरह-तरह के पकवान से प्रभु को भोग लगाया जाता है। भगवान यहां नौ दिन तक रहते हैं और उसके बाद अपनी मौसी के घर से वापस अपने मंदिर में लौट आयेंगे। रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर पुरी नगर से गुजरते हुए गुंडीचा मंदिर पहुंचती है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलरामजी और बहन सुभद्रा सात दिन विश्राम करते हैं।

गुंडीचा मंदिर भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवशिल्पी विश्वकर्मा ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं का निर्माण किया था। आषाढ़ मास के दसवें दिन सभी रथ ( Jagannath Rath Yatra) फिर से मुख्य मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। रथों की वापसी की रस्म को बहुड़ा यात्रा कहा जाता है।

रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) से जुड़ी खास बातें-

पुरी में रथयात्रा ( Jagannath Rath Yatra) के लिए भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ बनाए जाते हैं। रथयात्रा में सबसे आगे बलराम जी का रथ, बीच में देवी सुभद्रा का रथ और सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ होता है। बलराम के रथ को ‘तालध्वज’ कहते हैं। जिसका रंग लाल और हरा होता है। देवी सुभद्रा के रथ को ‘पद्म रथ’ या ‘दर्पदलन’ कहा जाता है, जो काले और लाल रंग का होता है। भगवान जगन्नाथ के रथ को ‘गरुड़ध्वज’ या ‘नंदीघोष’ कहते हैं, जो कि लाल और पीला होता है।

सभी रथ नीम की लकड़ियों से तैयार किए जाते हैं। जिसे ‘दारु’ कहते हैं। इसके लिए जगन्नाथ मंदिर में एक खास समिति का निर्माण किया जाता है। भगवान जगन्नाथ का रथ 45.6 फीट ऊंचा, बलराम जी का रथ 45 फीट और देवी सुभद्रा का रथ 44.6 फीट ऊंचा होता है।

Tags: Jagannath Rath Yatra 2024Jagannath Rath Yatra importanceLord Jagannath Rath Yatra
Previous Post

सावन माह की शुरुआत और अंत दोनों ही बेहद शुभ, भोलेनाथ से मिलेगा मनवांछित फल

Next Post

Lok Sabha Speaker Election: विपक्ष को मिला ‘दीदी’ का साथ, के सुरेश को समर्थन देगी TMC

Writer D

Writer D

Related Posts

sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

28/04/2026
Tulsi Manjri
Main Slider

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

28/04/2026
Laughing Buddha
फैशन/शैली

घर में रखें बुद्धा की ये मूर्ति, धन-दौलत में होगी वृद्धि

28/04/2026
Marriage
धर्म

शादी में आ रही बाधा को दूर करेंगे ये उपाय, जल्द बजेगी आपके घर भी शहनाई

28/04/2026
De Tan
फैशन/शैली

बेदाग और निखरे फेस पर लगाएं ये पैक

28/04/2026
Next Post
Lok Sabha Speaker Election

Lok Sabha Speaker Election: विपक्ष को मिला 'दीदी' का साथ, के सुरेश को समर्थन देगी TMC

यह भी पढ़ें

Gyanvapi

Gyanvapi Masjid: शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का आदेश, कोर्ट ने वजु पर लगाई पाबंदी

16/05/2022
ICC suspends Sri Lanka Cricket Board

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित

10/11/2023
president election

राष्ट्रपति पर आम सहमति बनाने की कवायद तेज, बीजेपी ने इन दिग्गजों की दी जिम्मेदारी

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version