• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पहचान’ बताने में सीबीएसई से आगे निकला यूपी बोर्ड

Writer D by Writer D
04/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के तहत यूपी बोर्ड (UP Board) ने प्रदेश के 28 हजार से अधिक स्कूलों का वेबपेज अपनी वेबसाइट पर पहचान नाम से अपलोड किया है। दिलचस्प बात यह है कि अपने अधीन शिक्षा प्रदान कर रहे स्कूलों की पहचान बताने के मामले में यूपी बोर्ड ने सीबीएसई को भी पीछे छोड़ दिया है। यूपी बोर्ड (UP Board) ने पहचान लिंक के माध्यम से स्कूलों की जितनी जानकारी उपलब्ध कराई है, उतनी सूचनाएं सीबीएसई या अन्य किसी बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध नहीं है। उल्लेखनीय है कि स्कूलों के वेब पेज बनवाने का काम मुख्यमंत्री योगी की 100 दिन की कार्ययोजना में भी सम्मिलित था।

स्कूल की हर जानकारी होगी उपलब्ध

उत्तर प्रदेश में कुल 28 हजार से अधिक स्कूल यूपी बोर्ड (UP Board) से संबद्ध हैं। इनमें 20 हजार 875 वित्त विहीन, 4528 सहायता प्राप्त और 2332 राजकीय विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए इन स्कूलों के वेब पेज का उद्देश्य छात्रों एवं अभिभावकों को उनके क्षेत्र के स्कूलों के विषय में जानने-पहचानने का अवसर देना है। यहां स्कूल से जुड़ी लगभग हर जानकारी उपलब्ध है। इसमें स्कूल की मान्यता का वर्ष, गूगल लोकेशन, जिला मुख्यालय से दूरी, छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं, छात्रों एवं शिक्षकों की संख्या, बीते पांच वर्ष की बोर्ड परीक्षा के नतीजे इसमें शामिल हैं। इसके अलावा 10 साल के संपूर्ण रिजल्ट, पंजीकरण की स्थिति, स्कूल की उपलब्धियां, महत्वपूर्ण अवस्थापना सुविधा और हाइपर लिंक भी यहां मिल जाएगा। यही नहीं, स्कूल की फोटो गैलरी और एलुमिनी लिस्ट भी यहां मिल जाएगी। यानी यदि आप इस स्कूल के छात्र रहे हैं तो पंजीकरण के जरिए खुद का नाम स्कूल की लिस्ट में जोड़ सकते हैं।

स्कूल का पहचान रिपोर्ट कार्ड भी उपलब्ध

खास बात ये भी है कि पोर्टल पर प्रत्येक स्कूल का पहचान रिपोर्ट कार्ड भी उपलब्ध है। इसमें स्कूल की राज्य और जिले स्तर पर रैंकिंग के साथ ही सात स्टार में से रेटिंग दी गई है। इसके अलावा छह बिंदुओं पर स्कूल की ग्रेडिंग की भी व्यवस्था है। यदि किसी छात्र ने राज्य या जिले स्तर पर रैंक हासिल की है तो उसकी पूरी जानकारी भी यहां मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूल की जिले और राज्य स्तर की रैंकिंग भी इसमें दी गई है। पहचान स्कोर के आकलन का उद्देश्य विद्यालयों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना है ताकि विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षक और आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यालय के छात्रों द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सके।

ऐसे कर सकते हैं स्कूलों की ‘पहचान’

यूपी बोर्ड (UP Board) के पोर्टल यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन (upmsp.edu.in) पर जाकर आप भी स्कूलों की पहचान कर सकते हैं। होम पेज पर बाईं ओर कई सारे लिंक दिए गए हैं और सबसे पहला लिंक ही पहचान का है। इस पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा, उस पर आपको अपना जनपद, तहसील, ब्लॉक, विद्यालय का प्रकार (वित्तविहीन, अशासकीय या राजकीय) चुनना होगा। इसके बाद आखिरी विकल्प में स्कूल के नाम मिल जाएंगे। स्कूल चुनने के बाद इसकी सारी जानकारी आपकी स्क्रीन पर सामने होगी। इस प्रयास के जरिए सरकार यूपी बोर्ड (UP Board) से जुड़े स्कूलों को सीबीएसई या अन्य स्कूलों के मुकाबले बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा में प्रोत्साहित करना चाहती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का भी संदेश है कि माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के तहत लगभग 30 हजार माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का कार्य प्रगति पर है। आइए अपने स्कूल को जानें-पहचानें और उसके उत्कर्ष में योगदान करें।

Tags: Education NewsUP Board
Previous Post

गीता से मिलती है निष्काम कर्म की प्रेरणा : सीएम योगी

Next Post

खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
CM Yogi

खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में नए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी योगी सरकार

10/06/2025
CM Bhajan Lal Sharma

31 दिसम्बर तक करें सभी भू-आवंटन प्रकरणों का निस्तारण-भजनलाल

21/12/2024
Mika Singh

Swayamvar Mika Di Vohti: ये बनेगी मीका की क्वीन, ऐसे जीता सिंगर का दिल

11/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version