• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद अखिल गोगोई शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा पहुंचे

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, असम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Akhil Gogoi

Akhil Gogoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नव गठित राजनीतिक पार्टी राइजर दल के टिकट शिवसागर विधानसभा से चुनाव जीतने वाले लंबे समय से जेल में बंद अखिल गोगोई शुक्रवार को असम विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के लिए पहुंचे। अखिल को प्रशासन ने गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसीएच) से सिटी बस के जरिए विधानसभा में पहुंचाया। गोगोई लंबे समय से देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में पहुंची है। नयी सरकार का तीन दिवसीय सत्र शुक्रवार को विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के साथ आरंभ हुआ।

विधानसभा में पहुंचने के बाद मीडिया को देखते ही अखिल गोगोई ने कहा कि मेरी आवाज को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोगोई ने कहा, मेरी आवाज को कोई नहीं रोक सकता, मैं शिवसागर के लोगों के विकास के हित में काम करता रहूंगा।

सुंदरलाल बहुगुणा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

उन्होंने शिवसागर के लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आंदोलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अखिल गोगोई को मीडिया से दूर रखा।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल गोगोई ने कहा कि मुझे मारा जा सकता है, लेकिन मेरी आवाज को कोई नहीं रोक सकता। विधानसभा में गोगोई ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है बावजूद आज काला दिन है।

यौन शोषण मामले में राम रहीम को इतने घंटे की मिली पैरोल

अखिल ने आरोप लगाया कि चोर-डकैत की तरह पूरी सड़क पर घसीट कर लाया गया है। विधायक गोगोई ने एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर सवाल किया कि लोकतंत्र के नाम पर यह क्या हो रहा है।

Tags: Akhil Gogoiassam newsNational news
Previous Post

सुंदरलाल बहुगुणा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Next Post

जीवन और जीविका दोनों की रक्षा करना सरकार का दायित्व : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
cm yogi in lakhimpur

जीवन और जीविका दोनों की रक्षा करना सरकार का दायित्व : योगी

यह भी पढ़ें

Bundelkhand Expressway

आज पीएम देंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात

16/07/2022
navneet sehgal

कोविड टेस्टिंग में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला एकमात्र राज्य उत्तर प्रदेश : सहगल

26/05/2021
Bihar Teacher

नवोदय में प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

03/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version