• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद

Desk by Desk
27/11/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पाकिस्तानी गोलीबारी में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद Two security personnel martyred in Pakistani firing

पाकिस्तानी गोलीबारी में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दहशत फैलाने में जुटा है। शुक्रवार को संघ शासित प्रदेश के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाक सेना ने गोलाबारी की है। इसमें दो जवान शहीद हो गए हैं।

रायबरेली : आईटीआई फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं

पाक गोलीबारी में बुरी तरह घायल नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफल मैन सुखबीर सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने दुश्मन के हमले का तुरंत जवाब देना शुरू कर दिया है। प्रेम बहादुर खत्री और सुखबीर सिंह, दोनों की देश के वीर बेटे और सजग व साहसी सैनिक थे। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने जो बलिदान दिया है, उसके लिए देशवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

गुरुवार को भी किया गया था संघर्ष विराम का उल्लंघन

गुरुवार को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। कीरनी, कस्बा, दिगवार, माल्टी और दलान सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने हल्के और बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी की थी। गोलाबारी से कीरनी सेक्टर में जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह (16 गढ़वाल) और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल जेसीओ को एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण को परिजनों एवं पड़ोसियों ने चारपाई पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान मोहम्मद रशीद (50) के रूप में हुई थी।

श्रीनगर में हुआ था आतंकी हमला

आज से पहले गुरुवार को मुंबई हमले की 12वीं बरसी के मौके पर भी जम्मू-कश्मीर में तनाव का माहौल था। कल आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके एचएमटी में सुरक्षा बलों पर एक बड़ा हमला कर दिया था। हमले में दो जवान शहीद हो गए थे।

कॉमबेट ड्रेस पहने तीन दहशतगर्द मौके पर पहुंचे और सेना के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। घायल दोनों जवानों को शरीफाबाद स्थित सैन्य शिविर में ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई थी।

Tags: # Ceasefire violationIndia-Pakistan Borderindian armyindian army newsJammu Hindi Samacharjammu kashmir loc newsjammu kashmir top newsJammu NewsJammu News in HindiJammu-Kashmir newsLatest Jammu News in Hindiloc newspakistani army
Previous Post

रायबरेली : आईटीआई फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं

Next Post

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लगा झटका, परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा

Desk

Desk

Related Posts

Tejashwai Yadav
राष्ट्रीय

बिहार से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का आगाज, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

17/08/2025
airplanes
Main Slider

अब खाना पकाने के तेल से उड़ान भरेगी फ्लाइट, हवाई यात्रा में नई क्रांति की तैयारी

17/08/2025
Shubhanshu Shukla
Main Slider

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला लौटे भारत, CM रेखा गुप्ता ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

17/08/2025
Rahul Gandhi started 'Voter Rights Yatra'
Main Slider

राहुल गांधी ने शुरू की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’, लालू-तेजस्वी भी होंगे शामिल

17/08/2025
Heavy firing at Elvish Yadav's house
Main Slider

फाजिलपुरिया के बाद एल्विश यादव पर हमला, घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

17/08/2025
Next Post
परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा Transport Minister Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लगा झटका, परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

Farmers

2.68 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में मिले अब तक 68,139 करोड़ रुपए

12/04/2024
navneet sehgal

प्रदेश में 61 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं, शेष पर तेजी से कार्य चल है रहा : सहगल

01/06/2021
Sarees

वर्क प्लेस के लिए ऐसे करें परफेक्ट साड़ी का चुनाव

22/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version