• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्लभ योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए बाल गोपाल की पूजा विधि

Writer D by Writer D
23/08/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
krishna janmastmi

krishna janmastmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का महापर्व मनाया जाता है। देश भर में यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी पर्व 6 सितंबर, बुधवार को मनाया जाने वाला है। कई वर्षों के बाद जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

पुराणों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में मध्य रात्रि में हुआ था। इस बार श्रीकृष्ण की 5250 वीं जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस बार जन्माष्टमी(Janmashtami) काफी खास होने वाली है। जन्माष्टमी का व्रत रखने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जन्माष्टमी (Janmashtami)  2023 सही तिथि

श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से निसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार इस साल 6 सितंबर को दोपहर 3.37 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 7 सितंबर को शाम 4.14 मिनट पर होगा। धर्म पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस साल 6 सितंबर को सुबह 9.20 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा, जो कि अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 10.25 मिनट पर समाप्त होगा। जन्माष्टमी का त्योहार आमतौर पर दो दिन मनाया जाता है।

जन्माष्टमी (Janmashtami) शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी (Janmashtami)  तिथि बुधवार 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03.37 बजे से शुरू होगी। ये तिथि 7 सितंबर 2023 के दिन शाम 04.14 बजे से समाप्त होगी। वहीं, जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त रात्रि 12.02 बजे से लेकर 12.48 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में बाल गोपाल की पूजा की जाती है। विधि-विधान से भगवान कृष्ण की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

जन्माष्टमी (Janmashtami) पूजा विधि

जन्माष्टमी (Janmashtami)  व्रत में अष्टमी के व्रत से पूजन और नवमी के पारण पर व्रत की पूर्ति होती है। जन्माष्टमी व्रत के एक दिन पहले यानी सप्तमी के दिन हल्का और सात्विक भोजन ही करना चाहिए। व्रत वाले दिन सुबह जल्द उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सभी देवताओं का नमस्कार करें। पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठ जाएं। हाथ में जल, फल और पुष्प लेकर व्रत संकल्प लें। मध्यान्ह के समय काले तिल का जल छिड़क कर देवकी जी के लिए प्रसूति ग्रह बनाएं।

अब इस सूतिका गृह में सुंदर सा बिछौना बिछाकर उस पर कलश स्थापित करें। देवकी, वासुदेव, बलदेव, नन्द, यशोदा और लक्ष्मी जी का नाम लेते हुए विधिवत पूजन करें। रात 12 बजे के बाद ही इस व्रत को खोलें। इस व्रत में अनाज का उपयोग नहीं किया जाता। फलाहार के रूप में कुट्टू के आटे की पकौड़ी या सिंघाड़े के आटे का हलवा खा सकते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tipsjanmashtamiJanmashtami 2023janmashtami dateJanmashtami MuhuratJanmashtami PujaJanmashtami puja vidhi
Previous Post

इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई को राखी, मन में नहीं रहेगा भद्रा का डर

Next Post

इन शुभ योगों में होगा सावन का अंतिम प्रदोष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में मेकअप करने से पहले आज़माएं ये टिप्स, दिनभर बनेगा जस का तस

21/03/2026
Shani Trayodashi
धर्म

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव की बरसेगी कृपा

21/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में न खरीदें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी दरिद्रता

21/03/2026
Akhand Jyot
धर्म

नवरात्रि में अंखड ज्योति जलाने के जान लें नियम, इस बात का रखें खास ध्यान

21/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

नवरात्रि में गलती से टूट जाए व्रत तो करें ये काम, शांत हो जाएगा मां दुर्गा का गुस्सा

21/03/2026
Next Post
Shukra Pradosh

इन शुभ योगों में होगा सावन का अंतिम प्रदोष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Plants

पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स

05/08/2025
Actress Sara Ali Khan wreaked havoc in her simple look

अभिनेत्री सारा अली खान ने सिंपल लुक में ढाया कहर, फैंस बोले

02/06/2021
CM Yogi

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और विकास प्राथमिकता: सीएम योगी

18/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version